बलौदा बाजार

खेल मैदानों का अस्तित्व खतरे में
06-Mar-2021 4:59 PM
  खेल मैदानों का  अस्तित्व खतरे में

बलौदाबाजार, 6 मार्च। जिला मुख्यालय में नवोदित खिलाडिय़ों के पास अभ्यास के लिए भी मैदान नहीं बचा हुआ है। शहर के मैदान का उपयोग क्राफ्ट मीना बाजार एवं सामाजिक राजनीतिक धार्मिक आयोजन के लिए किया जा रहा है, वहीं खेल मैदान के लिए विख्यात पंडित चक्रपाणि शुक्ला हाई सेकेंडरी स्कूल के मैदान में हेलीपैड का निर्माण कराया दिए जाने से यहां खिलाडिय़ों के लिए अनुपयोगी साबित हो रहा है।

विदित हो कि जिला मुख्यालय में खेल मैदान केआरक्षण की मांग खेल प्रेमियों द्वारा वर्षों से की जा रही है, परंतु जनप्रतिनिधियों की उदासीनता व प्रशासन की अदूरदर्शिता के चलते जिला मुख्यालय के मुख्य खेल मैदानों के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है।

शहर के हृदय स्थल दशहरा मैदान जो कभी विभिन्न खेलों का आयोजन स्थल व करता था, इसके आसपास विभिन्न निर्माण कार्य होने तथा वाहनों का पार्किंग स्थल होने के चलते यहां सिर्फ छोटे आयोजन खेल संबंधित हो सकते हैं, वहीं राज्य के प्रमुख मैदानों में शुमार पंडित चक्रपाणि शुक्ला हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान प्रशासन द्वारा हेलीपैड का निर्माण कराने के अलावा यहां राष्ट्रीय पर्व पर परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के नाम पर मैदान में मुरम डलवा दिया गया इसके चलते यह मैदान खिलाडिय़ों के लिए पिछले कुछ वर्षों से अनुपयोगी साबित हो रहा है। इसके चलते उक्त दोनों मैदानों को लेकर खेल प्रेमियों के चिंता व्यक्त है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news