राजनांदगांव

बेलरगोंदी में ज्ञान यज्ञ शुरू
06-Mar-2021 5:12 PM
बेलरगोंदी में ज्ञान  यज्ञ शुरू

राजनांदगांव, 6 मार्च। ग्राम बेलरगोंदी में महिला समूह एवं ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में 4 से 12 मार्च तक श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। प्रवचनकर्ता पं. श्रीकांत पांडे ग्राम माटेकटा हैं। 

पहले दिन 4 मार्च को भागवत स्थापना एवं गोकर्ण महात्म्य की कथा हुई। 5 मार्च को नारद जन्मए परीक्षित शाप, महाभारत, 6 को कपिल मुनि अवतार, 7 को भक्त प्रहलाद कथा, वामन अवतार, 8 को श्रीराम अवतार, भरत मिलाप, श्रीकृष्ण जन्म, 9 को श्रीकृष्ण बाल चरित्र, गोवर्धन पूजा, 10 को रूखमणि परिणय, सुदामा चरित्र, 11 को राजा परिक्षित की कथा, मोक्ष के पश्चात शोभायात्रा निकलेगी। 

12 मार्च को तुलसी वर्षा, गीता प्रवचन, हवन के साथ यज्ञ की समाप्ति होगी। ग्राम बेलरगोंदी, गहिराभेड़ी से तीन किमी और पठानढोडगी से 4 किमी की दूरी पर स्थित है। श्रद्धालुओं से कथा का रसपान करने की अपेक्षा की गई है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news