राजनांदगांव

जिला फड़ मुंशी संघ की बैठक आयोजित
06-Mar-2021 5:17 PM
जिला फड़ मुंशी संघ की बैठक आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 मार्च।
प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति खुज्जी में तेन्दूपत्ता फड मुंशियों द्वारा 5 मार्च को जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में तेन्दूपत्ता फड मुंशियों को मानदेय सन् 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार द्वारा तेन्दूपत्ता फड़ मुंशियों को 12 हजार रुपए वार्षिक मानदेय दिया जाना वादा किया था, इस विषय में चर्चा की गई। मुख्य अतिथि से निवेदन करते यह मांग रखा गया कि फड मुंशियों का मांग वन मंत्री और मुख्यमंत्री तक समस्या का समाधान करने की अपील किया गया। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला वन संचालक मंडल राजनांदगांव के अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल, जिला महामंत्री राजनांदगांव नरेश शुक्ला, कुमरदा ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल खान, एससी सेल कुमरदा ब्लॉक अध्यक्ष विजय मालेकर समेत फड मुंशी संघ के सदस्यगण उपस्थित थे। इस दौरान फड़ मुंशियों ने नया संगठन पदाधिकारियों का चयन किया। जिसमें विजय मालेकर जिला अध्यक्ष फड़ मुंशी संघ राजनांदगांव, फड़ मुंशी संघ राजनांदगांव सचिव मंगतराम साहू, सदस्यगण बलीराम मेश्राम भड़सेना, प्रतीक सिन्हा भड़सेना, ज्ञानिक चौरे आसरा, टोमनदास मानिकपुरी आसरा, अनुप कुमार मंडावी अरजकुंड, मदनलाल यादव अरजकुंड, रामसाय साहू चौकी, पीलाराम साहू चौकी, राजूराम देशलहरे परेवाडीही, रोहित कुमार चुरेंद्र दनगढ़, मनोज कुमार मंडावी डोंगरगांव, मिलन कुमार छुरियाकला, मनोज कुमार पेद्रोली छुरियाकला, प्रेमलाल बम्हनी चारभाठा, बलीराम मंडावी बम्हनी चारभाठा, बिसाहूराम उईके जोंधरा, चतुरसिंह धनेन्द्र मासुलकसा, मलेश कुंजाम धोबनी, संतुराम भुआर्य परेवाडीही, बेदराम पटेल कारूटोला, अक्तूराम चिखलाकसा, जगतूराम तलवारटोला, रिकेश्वर कुंजाम तुर्रेगढ़, ईश्वरलाल रावटे उमरवाही, भगवानीराम दानीटोला, संतोष कुमार मन्होरा, महेश साहू पथर्री, हरिनाथ मंडावी मोहगांव, कामताप्रसाद भुआर्य छिन्दीबिरही, केजूराम उईके कांपा, धर्मेन्द्र कुमार चौधरी पांगरी, दीरबल गोड़लवाही, दयाराम आमाकट्टा, रमेश कुमार जामनारा, प्रीतम सिन्हा मरकाकसा, रोहन बडग़ांव, दामे लालूटोला, शांता कुमार पथरानवागांव, चंदूलाल पिस्दा चंदिया एवं अन्य फड मुंशीगण उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news