धमतरी

समूह की महिलाओं को गौठान व आजीविका संवर्धन के कार्यों में जोड़ें
06-Mar-2021 5:19 PM
 समूह की महिलाओं को गौठान व आजीविका संवर्धन के कार्यों में जोड़ें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 6 मार्च।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत- कोलियारी में संचालित गौठान का निरीक्षण किया, जिसमें उपस्थित स्वसहायता समूह की महिलाओं को गौठान एवं उसके अतिरिक्त आजीविका संवर्धन हेतु कार्य क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। 

गोधन न्याय योजना के तहत ग्राम पंचायत कोलियारी में गोबर खरीदी कर वर्मीखाद एवं बाड़ी विकास के प्रगतिरत कार्यों की जानकारी ली, साथ ही वन विभाग एवं ग्राम पंचायत द्वारा औषधीय व फलदार पौध रोपण कार्य का भी अवलोकन किया गया। गौठान के समीप स्टापडेम, तालाब गहरीकरण स्वीकृति का मांग ग्रामीणों द्वारा मत्स्य पालन हेतु किया गया है। तत्संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

ग्राम पंचायत कोलियारी के आश्रित ग्राम केरेमुड़ा में गौठान स्थल का निरीक्षण कर पशुपालन से संबंधित आजीविका गतिविधि हेतु समूह के सदस्यों को भी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने निर्देशित किया तथा गौठान में पशुओं के रूकने का समय निर्धारित करने के भी निर्देश दिये गये। 

तत्पश्चात केरेमुड़ा में कलारिन नाला का स्थल निरीक्षण कर प्रस्तावित चेकडेम स्थल में नरूवा के तहत कार्य कराये जाने के निर्देश दिये गये। वहीं ग्राम पंचायत डोकाल (खाड़ादाह) में वन विभाग के तहत नरूवा विकास के प्रगतिरत कार्यों का भी निरीक्षण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत नगरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत के विभागीय अधिकारी, सरपंच, सचिव, स्वसहायता समूह की महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news