रायपुर

आत्मनिर्भर भारत निर्माण में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण- सुनील सोनी
06-Mar-2021 5:50 PM
आत्मनिर्भर भारत निर्माण में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण- सुनील सोनी

सेमरा में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान

बेटियां ईश्वर की वरदान होती है - बजाज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 मार्च।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत ग्राम सेमरा में विशाल नारी शक्ति सम्मेलन एवं कन्या पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद सुनील सोनी, अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज, विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ी कलाकार राजेश अवस्थी एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रदेश प्रतिनिधि संध्या तिवारी थी। 

सांसद सुनील सोनी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है नारी शक्ति के योगदान के बिना समाज आत्मनिर्भर नहीं बन सकता। उन्होंने नारी शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही शिखर तक पहुंचने का सर्वोत्तम माध्यम है।  श्री सोनी ने कहा कि बेटे और बेटियों को समाज ने समानता का दर्जा दिया है तथा नए भारत के निर्माण में महिला और पुरुष दोनों की बराबर की भागीदारी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने कहा कि नारी सशक्तिकरण से सशक्त एवं जागृत भारत का निर्माण होगा। 

उन्होंने कहा कि देश के विकास में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जहां भी अवसर मिला है महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का भरपूर इस्तेमाल कर अपनी योग्यता व सक्षमता सिद्ध की है. श्री बजाज ने भ्रूण हत्या पर बोलते हुए कहा कि बेटियों को जन्म लेने से रोकने का कोई भी उपक्रम घृणित पाप है, उन्हें जन्म लेने दें तथा पढ़ा लिखा कर योग्य व सक्षम बनाएं क्योंकि बेटियां ईश्वर की वरदान होती है। सभा को छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार राजेश अवस्थी एवं संध्या तिवारी ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व अतिथियों के कर कमलों से कन्या पूजन का काम कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें नवजात कन्याओं का पूजन किया गया।  कार्यक्रम में नारी जागरण के क्षेत्र में काम करने वाली महिला समूहों का भी सम्मान किया गया। 
श्री सोनी ने ग्राम सेमरा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news