रायपुर

सभी जोन क्षेत्र में यूजर चार्ज, राजस्व वसूली अभियान तेज
06-Mar-2021 5:55 PM
सभी जोन क्षेत्र में यूजर चार्ज, राजस्व वसूली अभियान तेज

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,  6 मार्च।
निगम के सभी 10 जोन क्षेत्र में नियमित डोर टू डोर कचरा कनेक्शन के बाद अब नियमानुसार तय दर से यूजर चार्ज की वसूली जारी है। निगम राजस्व विभाग के माध्यम से धीरे-धीरे यह वसूली अब तेज कर दी गई है।
बताया गया कि निगम जोन 8 राजस्व विभाग द्वारा 253 करदाताओं से 51 हजार 802 रुपये यूजर चार्ज एवं 12 लाख 30 हजार 388 रुपये राजस्व वसूली की गई। जोन 10 द्वारा 902 करदाताओं से 12 लाख 97 हजार 467 रुपये राजस्व वसूली की गई। जोन 10 टीम ने 1 से 5 मार्च तक 5 दिन में 652 हितग्राहियों से 3 लाख 36 हजार 310 रुपये यूजर चार्ज के रूप में वसूली की। जोन 1 ने 283 करदाताओं से 14 लाख 30 हजार 725 रुपये की राजस्व वसूली की। वहीं 2 लाख 46 हजार 977 रुपये यूजर चार्ज के रूप में वसूल किए।  

निगम जोन 4 ने 135 करदाताओं से 9 लाख 56 हजार 146 रुपये राजस्व वसूली एवं 68 हजार 570 रुपये यूजर चार्ज वसूल किया। जोन 3 ने 157 करदाताओं से 8 लाख 72 हजार 065 रुपये राजस्व एवं 5 दिनों में 460 हितग्राहियों से 2 लाख 94 हजार 870 रुपये यूजर चार्ज की वसूली की। जोन 9 ने 167 करदाताओं से 19 लाख 53 हजार 556 रुपये राजस्व वसूली की। जोन 5 ने 222 करदाताओं से 11 लाख 49 हजार 961 रुपये राजस्व वसूली की। जोन 7 ने 168 करदाताओं से 6 लाख 31 हजार 843 रुपये राजस्व वसूला। जोन 6 ने 197 करदाताओं से 7 लाख 62 हजार 149 रुपये राजस्व वसूला। वहीं 96 हितग्राहियों से 58 हजार 920 रुपये यूजर चार्ज वसूल की।

निगम अफसरों का कहना है कि शहर के सभी जोन क्षेत्र में यूजर चार्ज एवं राजस्व वसूली अभियान फिलहाल लगातार जारी रहेगा। इस दौरान सभी 70 वार्डों में वित्तीय वर्ष 2020-21 के अंतिम माह की अंतिम तिथि 31 मार्च तक रोज वसूली की जाएगी। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news