दुर्ग
दुर्ग, 6 मार्च। दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज छग का केंद्रीय चुनाव 7 मार्च को होना है, जिसकी अंतिम तैयारी चुनाव समिति द्वारा पूरी की जा रही है। मतदान प्रत्येक सर्किल व नगर इकाई में किया जाना है। चुनाव समिति के अध्यक्ष ललित देशमुख ने बताया कि मतदान 7 मार्च को सुबह 10 से शाम 3 बजे तक होगा और मतगणना 9 मार्च को दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय कार्यालय दुर्ग में होगा। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदार मैदान में हैं, जिसमें डॉ. राजेन्द्र हरमुख, संजय देशमुख व संतोष देखमुख है। वहीं महामंत्री पद के लिए अशोक देशमुख, सुरेंद्र गौतम व संजय देशमुख मैदान में हैं।
कोषाध्यक्ष पद के लिए मिलाप देशमुख व श्रवण देशमुख के बीच मुकाबला होगा। इसी तरह महिला अध्यक्ष के लिए सुरेखा देशमुख, प्रीति देशमुख व कल्पना देशमुख मैदान में है। महिला सचिव के लिए पुष्पा पिपरिया पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं। वहीं नवयुवक अध्यक्ष के लिए सुनील देशमुख, योगेश्वर देशमुख व देवेंद्र पिपरिया चुनाव लड़ रहे हैं।
युवा सचिव के लिए केशव गौतम और उमाशंकर देशमुख के बीच मुकाबला होना है। सभी प्रत्याशी मतदाताओं के डोर टू डोर जाकर प्रचार कर रहे हैं। चुनाव समिति में अश्वनी सुकतेल, उपाध्यक्ष उबेद देशमुख, कोषाध्यक्ष तुलसी देशमुख सदस्य चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं।