सूरजपुर

नवविवाहित 253 जोड़ों को विधायक ने दिया आशीर्वाद
06-Mar-2021 7:43 PM
  नवविवाहित 253 जोड़ों को विधायक ने दिया आशीर्वाद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

विश्रामपुरी, 6 मार्च। बड़ेराजपुर में 253 जोड़ों का सामूहिक विवाह मुख्यमंत्री कन्या विवाह अंतर्गत महिला बाल विकास विभाग द्वारा संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए केशकाल विधायक संतराम नेताम व कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा सहित सभी स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित हुए।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत घरेलू आवश्यकता की वस्तुएं आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे कन्याओं को विवाहित जीवन के सफल संचालन में सहायता मिलती है।

 केशकाल विधायक संतराम नेताम ने मीडिया से बात कर कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह जनता में फैली दहेज कुरीतियों से बचाते हुए समाज के गरीब तबके की कन्याओं का सम्मान पूर्वक विवाह करना है। दहेज को लेकर सामाजिक बुराई फैली है, जो यहां देखने को नहीं मिली। हम सभी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय जीवन की कामना की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news