कोण्डागांव

मसोरा में विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन
06-Mar-2021 8:33 PM
 मसोरा में विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन

कोण्डागांव, 6 मार्च। कोण्डागांव विधायक व छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के माध्यम से 6 मार्च को ग्राम मसोरा में विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मुख्यमंत्री के जनकल्याणकारी योजना के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। जिसमें मुख्य रूप से कोण्डागांव जिला अध्यक्ष झुमुक लाल दीवान, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखबती मरकाम, विधायक प्रतिनिधि बुधराम नेताम, महिला प्रवक्ता डॉ. शिल्पा देवांगन, सकुर खान, सुरेश पाटेल, असंगठित कामगार काग्रेस जिला अध्यक्ष पारस गोस्वामी, शिवलाल मंडावी, सरपंच दिनेश मरकाम, उपसरपंच अनिल कोराम, असंगठित कामगार कांग्रेस मीडिया प्रभारी ईशान ठाकुर, असंगठित कामगार नगर महामंत्री गीतेश बघेल आदि कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news