महासमुन्द

व्यवहार न्यायालय की अभिरक्षा से आरोपी फरार
07-Mar-2021 4:14 PM
 व्यवहार न्यायालय की अभिरक्षा से आरोपी फरार

महासमुन्द, 7 मार्च। पिथौरा व्यवहार न्यायालय की अभिरक्षा से परसों शुक्रवार को एक आरोपी फरार हो गया है। उसे अभियोग पत्र के साथ पेश करने के लिए दो आरक्षक न्यायालय लाए थे। आरोपी के खिलाफ  341 भादस एवं 03 लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज था। पुलिस धारा 224 के तहत अपराध दर्ज कर जांच पतासाजी में जुट गई है। 

पिथौरा के व्यवहार न्यायालय के प्रस्तुतकार गिरेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि शुक्रवार को थाना तेन्दूकोना के अपराध क्रमांक 123, 2019 धारा 431 भादवि 03 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियक के आरोपी ऋषि कुमार साहू को आरक्षक आलोक ठाकुर एवं सियाराम दीवान ने अभियोग पत्र के साथ न्यायालय पेश किया था। अभियुक्त न्यायालय की अभिरक्षा के दौरान डेढ़ बजे के बाद बिना बताए वहां से फरार हो गया है। थाना तेंदूकोना से आए आरक्षकों से पूछताछ करने पर आरोपी के फरान होने की जानकारी हुई। अधिवक्ता मुरली प्रधान से भी पूछताछ करने पर फरार होने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने थाने में अपराध दर्ज कराई। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news