महासमुन्द
गौठान ग्राम गुड़रूडीह में किसान संगोष्ठी
07-Mar-2021 4:29 PM
महासमुन्द, 7 मार्च। कृषि विभाग के आत्मा योजना अंतर्गत महासमुन्द विकासखण्ड के गौठान ग्राम गुड़रूडीह में एक दिवसीय किसान संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को किया गया।
महासमुन्द के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी भीमराव घोड़ेसवार ने बताया कि कार्यक्रम में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दी। इसके अलावा गोधन न्याय योजना के सम्बंध में, वर्मी कंपोस्ट उत्पादन, फसल अवशेष प्रबंधन, जैविक खेती एवं रबी फसलों में लगने वाले कीट व्याधि प्रबंधन आदि के बारे में बताया। तकनीकी सत्र के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र भलेसर महासमुन्द के कृषि वैज्ञानिक एच.एस. तोमर एवं डॉ गुप्ता द्वारा मूंगफली पैदावार के बारे में टीप दिए।