बलौदा बाजार

कार्यकर्ताओं के बल पर ही 2023 में खिलेगा कमल-गौरीशंकर
07-Mar-2021 4:48 PM
कार्यकर्ताओं के बल पर ही 2023 में खिलेगा कमल-गौरीशंकर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 7 मार्च।
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की आवश्यक बैठक शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय बलौदाबाजार में प्रदेश कोषाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व विधायक व जिला प्रभारी मोतीराम चंद्रवंशी के मुख्य आतिथ्य में व पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जहां मौजूद जिला पदाधिकारियों, मोर्चा, प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों का परिचय जिलाध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े ने उपस्थित नेताओं से करवाया।

इस मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने जिले के सभी मनोनीत पदाधिकारियों को संगठन के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन पूरी सत्य निष्ठा व ईमानदारी से करने की बात कही और आगामी कार्ययोजना की कुछ जानकारी भी साझा की। उन्होंने कहा कि भाजपा के संगठन को देख विपक्षियों के पसीने छूट जाते हैं। किसी भी संगठन को मजबूती देने में सबसे बड़ा योगदान संगठन के कार्यकर्ताओं का होता है। 

वह संगठन लोगों के लिए उतना बेहतर होगा जिस संगठन के लोग संगठन की इमानदारी से कामयाबी के लिए काम करेंगे। इसलिए संगठन को मजबूत करके किसी भी लड़ाई में जीत को आसान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन दुनिया का सबसे बडा संगठन है जिसके कार्यकर्ताओं का उत्साह देख कर ही विपक्षियों व सरकार के पसीने छूट जाते हैं। संगठन मजबूत होगा तो हम मजबूत होंगे। मजबूत संगठन के बल पर ही 2023 में छत्तीसगढ़ में कमल खिलाना है।

पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े ने वर्तमान में हुए मोर्चा व प्रकोष्ठो की जिला कार्यसमिति की नियुक्ति के बारे में उपस्थित नेताओं को विस्तार से बताया व समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई ज्ञापित करते हुए। जनहित हेतु एकजुट होकर कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक का संचालन महामंत्री सुभाष जालान व आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष तेजराम वर्मा ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. अजय राव, भाजपा नेता योगेश चंद्राकर, श्यामबाई साहू, बेदराम जांगड़े, बलीराम सांडे, डॉ कुशल वर्मा, धनंजय साहू, द्वारिका प्रसाद साहू, नपा अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल, नपं अध्यक्ष यशवर्धन वर्मा, जपं अध्यक्ष गौरी देवी, नीलम सोनी, सेवक वर्मा, कृष्णा अवस्थी, महाबल बघेल, सुनीता वर्मा, राजकुमार जायसवाल, पवन वर्मा, सुलोचना यादव, रितेश श्रीवास्तव, नेतरंजन निर्मकर, डोमन वर्मा, झाड़ूराम चन्द्रा, झा़ूलाल साहू, डबलूसिंह ठाकुर, मनिंदरसिंह गुंबर, नंदकुमार वर्मा, कृष्ण कुमार पटेल, विजय यादव, छतराम साहू, रेवती लाल चन्द्रा, सुदीप मानिकपुरी, कौशिल्या वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस सरकार से लोग अब तंग आ चुके हैं : मोतीराम
जिला प्रभारी मोतीराम चंद्रवंशी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संगठन के अगामी दिशा निर्देश सरल पोर्टल में समस्त कार्यकर्ताओं की जानकारी व समस्त मंडल के मोर्चा व प्रकोष्ठो की नियुक्ति 12 मार्च तक पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया। साथ ही प्रदेश में निर्मित परिस्थितियों से अवगत कराते हुए उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस सरकार से लोग अब तंग चुके हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा सी गई है। इसके कारण प्रदेश में माफिया राज हावी हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का मूड अब पूरी तरह से बदल गया है। प्रदेश की जनता भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आतुर है। उन्होंने दावा किया कि 2023 में प्रदेश में दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news