रायपुर

इंडोर स्टेडियम में महिला दिवस पर रायपुर-दुर्ग की महिलाएं होंगी सम्मिलित
07-Mar-2021 5:20 PM
इंडोर स्टेडियम में महिला दिवस पर रायपुर-दुर्ग की महिलाएं होंगी सम्मिलित

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सीएम करेंगे सम्मानित

रायपुर, 7 मार्च। राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। 
कार्यक्रम में रायपुर और दुर्ग संभाग की महिलाएं शामिल होंगी। विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर कलाजत्था और वीडियो  प्रदर्शनी के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। महिला स्व-सहायता समूहों तथा विभागीय गतिविधियों का प्रदर्शनी स्टाल भी लगाया जाएगा।

मुख्यमंत्री इस अवसर पर पोषण अभियान और बाल संरक्षण पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी करेंगे। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेडिय़ा, कृषि और जल संसाधन मंत्री  रविन्द्र चौबे,  डॉ. रश्मि आशीष सिंह, सांसद ज्योत्सना महंत, छाया वर्मा और फूलोदेवी नेताम उपस्थित रहेंगी ।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news