रायपुर

महंत ने महिला दिवस पर मातृ शक्तियों को प्रणाम करते हुए दी बधाई शुभकामनाएं
07-Mar-2021 5:40 PM
महंत ने महिला दिवस पर मातृ शक्तियों को प्रणाम करते हुए दी बधाई शुभकामनाएं

रायपुर, 8 मार्च। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समस्त मातृ शक्तियों को प्रणाम करते हुए  बधाई शुभकामनाएं दी।

डॉ. महंत ने कहा कि, विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।

डॉ. महंत ने कहा कि, भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को महत्व दिया गया है, हमारे संस्कृत में एक श्लोक है - यस्य पूज्यते नार्यस्तु तत्र रमन्ते देवता: अर्थात जहाँ नारी की पूजा होती है, वहाँ देवता निवास करते हैं ।

डॉ. महंत ने कहा कि, हमें प्रत्येक महिला का सम्मान करना चाहिए, अवहेलना, भ्रुण हत्या और नारी की अहमियत न समझने के परिणाम स्वरूप महिलाओं की संख्या, पुरुषों के मुकाबले आधी भी नहीं बची है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news