धमतरी

किसानों की आय दुगुनी करने कृषि बिल लाया-प्रहलाद मोदी
07-Mar-2021 5:50 PM
किसानों की आय दुगुनी करने कृषि बिल लाया-प्रहलाद मोदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 7 मार्च।
भारतीय  श्रम सहकारी सोसायटी मर्यादित नगरी के तत्वावधान में आयोजित किसानों की मन की बात कार्यक्रम का आयोजन नगर के हृदय स्थल बजरंग चौक नगरी में किया गया था।
जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रहलाद मोदी राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ,  अध्यक्षता के रूप में पूर्व विधायक धमतरी इंदर चोपड़ा, विशेष अतिथि के रुप में पूर्व विधायक सिहावा द्वय पिंकी शिवराज शाह, श्रवण मरकाम, अध्यक्ष जनपद पंचायत  नगरी दिनेश्वरी नेताम, नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना नागेंद्र शुक्ला, लखनलाल साहू, अशोक साहू, शिव श्रीवास्तव,अभय चोपड़ा,उपस्थित थे।नगर आगमन पर प्रहलाद मोदी सहित पधारे अतिथियों का भाजपा मंडल नगरी द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के शुरुआत में सभा को संबोधित करते हुए धमतरी के पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने से किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वही देश में चल रहे आंदोलन के बारे में कांग्रेस को आड़े हाथों लेते कहा कि यह सब कांग्रेस की देन है आज अगर छत्तीसगढ़ में चुनाव हो जाए तो सरकार परिवर्तन हो जाएगी।

पूर्व विधायक सिहावा पिंकी शिवराज शाह ने कहा कि किसानों के दम पर किसानों से झूठा वादा कर कांग्रेस ने सरकार बनाने में सफलता हासिल की मगर किसानों से किए गए वादों को पूरा नहीं कर रही है किसानों को समर्थन मूल्य 2500 देने की बात कही गई थी जो आज किसानों को नहीं मिल रहा है कांग्रेस की सरकार भूपेश सरकार सिर्फ किसानों के साथ छल कर रही है।

 पूर्व विधायक सिहावा श्रवण मरकाम ने कहा कि भाजपा शासनकाल में किसानों के हित के लिए सिंचाई सुविधा के लिए केनाल के विस्तार के लिए बजट पास किया गया था जिसका काम चालू भी हो गया था मगर कांग्रेस की सरकार आते ही उस पैसे को वापस ले गई जिसके चलते काम अधूरा रह गया जिसके कारण किसानों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है जिसके चलते किसान काफी नाराज हैं।  
प्रहलाद मोदी ने कहा कि कानून अभी आया नहीं है और उसका विरोध चालू करना कांग्रेस में डर मानसिकता दिखाई दे रहा है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों से वादा किया था किसानों की आय को दोगुनी करने का जिसको पूरा करने में कुछ कानून में बदलाव किया गया है। जिसको देखकर कांग्रेसी और उनके सहयोगी दलों के मन में डर सताने लगा कि वास्तव में किसान बिल कानून के आने से किसानों का आमदानी दोगुना ना हो जाए अगर 2 गुना हो जाएगा तो कांग्रेस और उनके समर्थक दल मृत सैया पर चले जाएंगे जो बेटा पैदा हुआ नहीं उसके भविष्य के बारे में राय बना कर बैठे हैं किसानों को कोई बात का डर नहीं होना चाहिए। किसान बिल लागू करने के बाद अगर किसानों को नुकसान होता है तो किसानों के पास बहुत बड़ा अधिकार मत का अधिकार है जिससे पूरी सरकार बदल सकती है सही मायने में वहां पर बैठे किसानों को गुमराह कर लाया गया है। अगर यहां कानून गलत है तो किसानों के पास सबसे बड़ा हथियार मतदान है जिसका प्रयोग कर सकते हैं किसानों को डरने की कोई बात नहीं है।

कार्यक्रम में मोहन नाहटा, प्रकाश बैस,नागेंद्र शुक्ला, विकल गुप्ता, कमल डागा,फत्तेलाल ध्रुव,अजय नाहटा,नंद यादव, रामगोपाल साहू, हृदय साहू, टेलेश्वर ठाकुर, महेंद्र नेताम, रूपेश साहू, सहदेव साहू प्रतिमा देवांगन, सुलोचना साहू, यशोदा साहू, रामेश्वरी साहू, भुनेश्वरी घृतलहरे, सती मरकाम, महेश साहू, जन्मेजय साहू, अकबर कश्यप, धनीराम साहू, बृज लाल साहू, गिरवर भंडारी, राकेश चौबे, विनोद गिरी, अशोक संचेती, गुरुप्रसाद साहू, बलजीत छाबड़ा, राजेश गोसाई,  दुर्गेश साहू, यशवंत साहू, शुभम यदु, शैलेंद्र साहू, रेणुका ध्रुव, विनीता कोठारी, सुनील निर्मलकर, निखिल साहू, संत कोठारी, सुरेश साहू, सुरेन्द्र चंद्राकर, दिग्विजय सिंह ध्रुव, राजा पवार, हिम्मन सूर्यवंशी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं किसान बंधु उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन रवि शंकर दुबे एवं आभार प्रदर्शन राजेन्द्र गोलछा ने किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news