राजनांदगांव

आयुक्त ने सीमा क्षेत्र के कार्यों का किया निरीक्षण
07-Mar-2021 6:02 PM
आयुक्त ने सीमा क्षेत्र के कार्यों  का किया निरीक्षण

राजनांदगांव, 07 मार्च। नगर निगम के नवागत आयुक्त अशुतोष चतुर्वेदी ने निगम सीमाक्षेत्र के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुष्पवाटिका, रेवाडीह व नवागांव के वर्मी कम्पोस्ट केन्द्र एवं सेनिटेशन पार्क का निरीक्षण कर जानकारी ली।
उन्होंने पुष्पवाटिका निरीक्षण की कड़ी में  जानकारी ली गयी, जिस पर कार्यपालन अभियंता दीपक जोशी ने बताया कि पुष्पवाटिका में वर्तमान में योगा हाल का निर्माण किया जा रहा है, जो पूर्णता की ओर है और इसके सामने आनंद वाटिका को भी बर्थ-डे पार्क के रूप में डवलप किया जा रहा है। आयुक्त चतुर्वेदी ने कहा कि योगा हॉल के कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण करें, ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। साथ ही आनंद वाटिका के शेष कार्य को भी पूर्ण किया जाए।

वर्मी कम्पोस्ट केन्द्र निरीक्षण के दौरान गोबर खरीदी एवं खाद बनाने की प्रक्रिया के बारे में आयुक्त ने जानकारी ली। इस पर श्री जोशी ने बताया कि शासन द्वारा 4 गौठान केन्द्र नवागांव, रेवाडीह, मोहारा एवं लखोली की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जहां गोबर खरीदी कर वर्मी खाद के अलावा, गमला, दीया एवं गोबर की लकड़ी बनायी जाती है। आयुक्त चतुर्वेदी नेे कहा कि शासन की महात्वपूर्ण योजना का क्रियान्वयन शासन नियमों के तहत किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की कमी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

महापौर हेमा सुदेश देशमुख एवं आयुक्त चतुर्वेदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 व 9 मार्च को होने वाले महापौर खेल महोत्सव के संबंध में म्युनिसिपल स्कूल मैदान का निरीक्षण किया एवं मंच, बेरीकेटींग, स्टाल, विभिन्न खेलों के लिए मैदान आदि के संबंध में दिशा निर्देश देते निर्धारित समय में तैयारी करने के निर्देश तकनीकी अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर नगर निगम के सहायक अभियंता कामना सिंह यादव व संदीप तिवारी सहित उप अभियंतागण उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news