राजनांदगांव

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दो दिनी महापौर खेल महोत्सव
07-Mar-2021 6:04 PM
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दो  दिनी महापौर खेल महोत्सव

ममता करेंगी शुभारंभ व अनिला के हाथों होगा समापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव,  7 मार्च।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर निगम  8 व 9 मार्च को 2 दिवसीय महापौर खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ की परांपरिक खेल खो, कबड्डी, फुगड़ी, गेडी, गिल्ली डंडा, जलेबी दौड, कुर्सी दौड, बोरा दौड, पि_ूल, रस्सा खींच, आदि खेलों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें बच्चे, युवक, युवती, बुजुर्ग भाग लेंगे।

महापौर हेमा देशमुख ने बताया कि नगर निगम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कल 8 व 9 मार्च को 2 दिवसीय महापौर खेल महोत्सव का आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में बजट में भी प्रावधान किया गया था। खेल महोत्सव का शुभारंभ खैरागढ संगीत विश्व विद्यालय की कुलपति पद्मश्री ममता चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में सुबह 10.30 बजे म्युनिसिपल स्कूल मैदान में किया जाएगा। अध्यक्षता छग  अंत्याव्यसायी वित्त विकास निगम अध्यक्ष नीता लोधी एवं विशिष्ठ अतिथि लोक गायिका कविता वासनिक सहित जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष पदम कोठारी, शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलबीर छाबडा उपस्थित रहेंगे। 

उन्होंने बताया कि 8 तारिख को सुबह 10.30 बजे से सभी खेलों को प्रारंभ किया जाएगा। छत्तीसगढ़ की पारंपरिक खेलों को बढावा देने उक्त महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बच्चे, युवक, युवती, बुजुर्ग खेल खो-खो, कबड्डी, फुगड़ी, गेड़ी, गिल्ली डंडा, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़, बोरा दौड़, पि_ूल, रस्सा खींच, आदि खेलों में भाग लेकर अपना प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा म्युनिस्पल स्कूल मैदान में ही छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का गढक़लेवा के रूप में स्टाल भी लगाया जाएगा। इसके महिला समूहों द्वारा अन्य स्टाल भी लगाए जाएंगे।

महापौर हेमा देशमुख ने बताया कि 9 मार्च को खेल महोत्सव का समापन दोपहर 1.30 बजे होगा। जिसमें प्रतियोगिता में प्रथम, द्धितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। समूह खेल में प्रथम पुरस्कार 21 सौ, द्वितीय 15 सौ एवं तृतीय 11 सौ रुपए दिया जाएगा। इसी प्रकार व्यक्तिगत खेल में प्रथम पुरस्कार 11 सौ, द्वितीय 7 सौ एवं तृतीय 5 सौ रुपए प्रदान किया जाएगा। साथ ही प्रमाण पत्र तथा प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा।

महापौर श्रीमती देशमुख ने बताया कि 9 मार्च को समापन समारोह की मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेडिया व अध्यक्षता छग राज्य महिला आयोग अध्यक्ष किरणमयी नायक करेंगी तथा विशिष्ट अतिथि समाजसेविका जयश्री दलेश्वर साहू सहित छग अंत्यावयसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पटिला, छ.ग. अल्पसंख्यक आयोग सदस्य हफीज खान एवं राजगामी संपदा न्यास अध्यक्ष विवेक वासनिक उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा शुभारंभ एवं समापन अवसर पर  निगम अध्यक्ष हरिनारायण पप्पू धकेता, नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु समेत बैनाबाई टुरहाटे व महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण उपस्थित रहेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news