कांकेर

श्री साई दरबार में नव दिवसीय भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ शुरू
07-Mar-2021 6:48 PM
 श्री साई दरबार में नव दिवसीय  भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 भानुप्रतापपुर, 7 मार्च।  नगर के श्री साई बाबा मंदिर  दरबार मे रजत जयंती 25 वर्ष के उपलक्ष्य पर संगीत मय रस महोत्सव श्री मद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन 6 मार्च शनिवार से प्रारंभ हो गया है।

विदित हो कि नव दिवसीय 6 मार्च शनिवार से प्रारंभ होकर 14 मार्च तक श्री साई दरबार में कृष्ण लीला का रसपान एक अलौकिक भगवत भक्ति कथा का रसास्वादन आचार्य श्री मुकेश शर्मा जी महाराज के श्री मुख एवं परायण पंडित देवेंद्र शर्मा के सानिध्य में सम्पन्न होने जा रहा है।

कार्यक्रम की रूपरेखा

भागवत कथा में नव दिन तक आयोजित कार्यक्रम में पहले दिन 06 मार्च शनिवार को प्रात: 09 बजे कलश यात्रा,, दोपहर 01 बजे देव स्थापना एवं 03 बजे गोकर्ण कथा।  07 मार्च दूसरे दिन रविवार को मंगलाचरण,भागवत भक्ति का महत्व, एवं नारद का पूर्व चरित्र।

 08 मार्च सोमवार तीसरे दिन को कपिल अवतार, अष्टांग दर्शन, सती चरित्र एवं ध्रुव चरित्र। 09 मार्च मंगलवार चौथे दिन को सूर्य नारायण महिमा, भरत चरित्र, वृत्रासुर चरित्र।  10 मार्च बुधवार पांचवे दिन गजेंद्र मोक्ष, वामन अवतार, रामकथा, एवं कृष्ण जन्म।   11 मार्च छठवे दिन गुरुवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव, शंकर कृष्ण मिलन, कृष्ण लीला,  12 मार्च सातवे दिन शुक्रवार को महारस, कंस मर्दन,उद्धव प्रसंग एवं रूखमणी मंगल।  13 मार्च शनिवार आठवे दिन श्री कृष्ण के शेष विवाह, सुदामा चरित्र, एवं अनिरुद्ध चरित्र। एवं  14 मार्च रविवार को अंतिम दिन 10 बजे से गीता प्रवचन,12 बजे तुलसी वर्षा यज्ञ हवन, दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक  महाप्रसाद भंडारा, ततपश्चात श्री भागवत जी की बारात एवं रात्रि 08 बजे से देर रात्रि तक श्री साई भजन संध्या कार्यक्रम होने है। प्रतिदिन भक्तिमय प्रसंग दोपहर 02 से साय 06 बजे तक होगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news