सरगुजा

मूलभूत आवश्यकताओं के लिए सिंहदेव ने की कबीर आश्रम को 10 लाख देने की घोषणा
07-Mar-2021 8:38 PM
 मूलभूत आवश्यकताओं के लिए सिंहदेव ने की कबीर आश्रम को 10 लाख देने की घोषणा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 7 मार्च। सदगुरू कबीर आश्रम गंगापुर अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री टी.एस.सिंहदेव, जिला पंचायत सदस्य सरगुजा एवं चेयरमेन रेडक्रॉस सोसाईटी आदित्येश्वर शरण सिंहदेव अम्बिकापुर सम्मिलित हुये।

 कार्यक्रम के प्रारंभ में सद्गुरु कबीर साहेब के छायाचित्र के समक्ष उन्होंने दीप प्रज्जवलन किया। उनके साथ आये अन्य अतिथिगण सामाजिक प्रतिनिधि दीप प्रज्जवलन में सहभागी हुए। सभा को द्वितेन्द्र मिश्रा, शोभित दास जिलाध्यक्ष द्वारा संबोधित किया गया ।

सभा को संबोधित करते हुये जिलाध्यक्ष द्वारा सदगुरू कबीर आश्रम की पृष्ठभूमि रखी गयी तथा अतिथियों का हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया गया। इसके साथ ही आश्रम की मुलभूत आवश्यकताओं हेतु मांग की गयी, जिसमें कबीर आश्रम परिसर में कबीर सत्संग भवन, कबीर चौरे पर छज्जा तथा शौचालय इत्यादि। इस पर आदित्येश्वर द्वारा अपने सम्बोधन में स्थानीय विधायक व मंत्री टी.एस.सिंहदेव से सलाह उपरांत मंत्री की तरफ से विधायक मद से 10 लाख रूपये निर्माण कार्यों हेतु प्रदान करने की घोषणा की गयी। इस कार्य हेतु स्टीमेट बनाने हेतु कहा गया।

घोषणा उपरांत समाज द्वारा हर्ष ध्वनी प्रदर्शित किया गया साथ ही धन्यवाद सह आभार व्यक्त किया गया। अतिथियों द्वारा सामाजिक प्रमुखों का परिचय प्राप्त कर वार्तालाप किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, नरेंद्र विश्वकर्मा, इंजोर दास महंत (महंताध्यक्ष), भंडारी दास महंत, राजेन्द्र दास जी (उपाध्यक्ष), प्रकाशमणी तेंदुआ (सचिव), कलम दास (प्रवक्ता), वेद प्रकाश दास,  अम्बिकेश्वर दास, राजेन्द्र दास (निकाय अध्यक्ष),  घूरन दास, रघुनाथ दास, मुन्ना दास, अनिल दास महंत,  बृजलाल मानिकपुरी, नीरकांत महंत,  कृष्णा दास, शोबिन्द दास तेंदुआ, घरभरन दास, धनसाय दास, चंदन दास, दीपक दास, करमचन्द दास, महेन्द्र सहित अन्य सामाजिक हंसजन उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news