दन्तेवाड़ा
मछली पालन से महिलाएं हुईं सक्षम
07-Mar-2021 8:47 PM
दंतेवाड़ा, 7 मार्च। जिले के विकासखण्ड गीदम अंतर्गत ग्राम समलूर के कुबेर स्व सहायता समूह एवं एकता महिला ग्राम संगठन के द्वारा मछली पालन किया जा रहा है। समूह में जुडऩे से पहले महिलाएं खेती बाड़ी करते थे, बिहान समूह में जुडऩे के बाद महिलाएं जिला प्रशासन एवं बिहान के सहयोग से गाँव के तालाब में मछली पालन करने करने हेतु प्रस्ताव पारित किये। फिर मछली पालन का कार्य करने लगे जिसे जिले के बाजारों में तथा गावों में विक्रय किया जा रहा है, जिससे अब समूह की महिलाओं को आय में काफी बढ़ोतरी हुई है।