राजनांदगांव

फिरोज अध्यक्ष व धकेता सचिव
08-Mar-2021 4:17 PM
फिरोज अध्यक्ष व धकेता सचिव

जिला हॉकी की विशेष आमसभा आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 मार्च।
राजनांदगांव में हॉकी को प्रोत्साहित करने जिला हॉकी संघ का 7 मार्च को निर्वाचन हुआ, वहीं विशेष आमसभा की बैठक भी आयोजित की गई। इस दौरान जिला हॉकी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन अधिकारी की घोषणा पश्चात प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर महापौर हेमा देशमुख, अल्पसंख्यक आयोग सदस्य हफीज खान, नवनिर्वाचित अध्यक्ष फिरोज अंसारी, सचिव शिवनारायण धकेता, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी नंदकिशोर शर्मा, कुतबुद्दीन सोलंकी, मौकुलाल यादव, चंद्रकुमार श्रीवास्तव, विद्याविलास श्रीवास्तव एवं अन्य लोग मौजूद थे।

पुराना रेस्ट हाउस में रविवार को जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के निर्वाचन प्रक्रिया के तहत निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र शर्मा व सहायक निर्वाचन अधिकारी गुनेन्द्र साव द्वारा विधिवत पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। इसमें अध्यक्ष फिरोज अंसारी, उपाध्यक्ष बंसंत बहेकर, गणेश प्रसाद शर्मा, भूषण साव, आशा थामस, सचिव  शिवनारायाण धकेता, सह-सचिव अब्दुल कादीर, गुणवंत पटेल, महेन्द्र सिंह ठाकुर, विरेन्द्र सिंह भाटिया, बबिता लिल्हारे एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए ज्ञानचंद जैन का नाम शामिल है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कुमार स्वामी, राजु रंगारी, गुणवंत पटेल, अनुराज श्रीवास्तव, ममता गुप्ता सहित अन्य शामिल हैं। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि हॉकी की नर्सरी राजनांदगांव की हॉकी पूरे देश में जानी जाती है और इस हॉकी खेल को इस शहर ने हमेशा प्रोत्साहित किया है। उन्होंने नवनिर्विचित पदाधिकारियों को शुभकामांनाएं दी। इस अवसर पर अल्पसंख्यक आयोग सदस्य हफीज खान ने नवनिर्विचित पदाधिकारियों व सदस्यों को शुभकामनाएं दी। इसके पूर्व ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक रणविजय प्रताप सिंह व छत्तीसगढ हॉकी के पर्यवेक्षक अनुप श्रीवास्तव ने निर्वाचन से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। 
कार्यक्रम का संचालन फिरोज अंसारी व आभार प्रदर्शन शिवनारायाण धकेता ने किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news