रायपुर

संतोष पाण्डेय अति. मुख्य संगठक, मनोज वर्मा महासचिव बने
08-Mar-2021 5:12 PM
संतोष पाण्डेय अति. मुख्य संगठक, मनोज वर्मा महासचिव बने

रायपुर, 8 मार्च। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष लालजी भाई देसाई  के आदेशानुसार एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी प्रतापनारायण मिश्र की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़  प्रदेश संगठन को और अधिक मजबूत-सशक्त बनाने के लिए प्रदेश के कुछ पदों को परिवर्तन किया गया है, जिसमें से दो अतिरिक्त प्रदेश मुख्य संगठक संतोष पाण्डेय, दल्लीराजहरा एवं प्रेम सागर सिंह बलरामपुर एवं दो प्रदेश महासचिव मनोज वर्मा अधिवक्ता रायपुर एवं पुनीत राय चौहान महासमुंद और प्रदेश संयोजक यंग ब्रिगेड के लिए विलियम बंसोडे राजनांदगांव की नियुक्ति की गई है। 
यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अरूण ताम्रकार ने दी है। दूसरी तरफ अशोक शुक्ला बिलासपुर अतिरिक्त प्रदेश मुख्य संगठक, सज्जन प्रसाद दीक्षित भिलाई, प्रदेश महासचिव एवं हेमन्त वर्मा बिलासपुर प्रदेश संयोजक यंग ब्रिगेड तीनों को वर्तमान पद से भारमुक्त कर दिया गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news