रायपुर

स्कूलों में 26 सौ व्याख्याताओं की नियुक्ति
08-Mar-2021 5:23 PM
स्कूलों में 26 सौ व्याख्याताओं की नियुक्ति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 मार्च। प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 26 सौ 71 पदों पर नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं, लेकिन शिक्षकों को नियुक्ति आदेश कब तक जारी किए जाएंगे, इसका निश्चित समय-सीमा बताना संभव नहीं है। यह जानकारी आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

प्रश्नकाल में भाजपा सदस्य रमन सिंह ने जानना चाहा कि क्या स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 14 हजार 580 शिक्षकों की भर्ती के संबंध में विज्ञापन 9 मार्च 2019 को जारी किया गया था? यदि हां, तो उनमें से कितने पदों पर नियुक्ति आदेश जारी किया गया? यदि नहीं तो क्यों? शिक्षकों को नियुक्ति आदेश कब तक जारी कर दिए जाएंगे? उन्होंने यह भी सवाल किया है कि व्याख्याता के 31 सौ 77 पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन का काम कब-कब किया गया है? जिनका दस्तावेज सत्यापन पूर्ण हो चुका है, क्या उन्हें नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है? यदि नहीं, तो क्यों एवं कब तक जारी किया जाएगा?

इसके जवाब में आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. टेकाम ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 14 हजार 580 शिक्षकों की भर्ती के संबंध में विज्ञापन जारी किया गया था। व्याख्याता के 26 सौ 71 पदों पर नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं, लेकिन शिक्षकों को नियुक्ति आदेश कब तक जारी किए जाएंगे, इसका निश्चित समय-सीमा बताना संभव नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि व्याख्याता के 3 हजार 177 पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन का काम 5 नवम्बर 2019 से 6 फरवरी 2021 तक किया गया तथा 2 हजार 671 को नियुक्ति पत्र जारी किया जा चुका है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news