रायगढ़

आवासीय खेल अकादमी में राज्य स्तरीय चयन स्पर्धा के लिए जिले की सूची तैयार
08-Mar-2021 6:09 PM
आवासीय खेल अकादमी में राज्य स्तरीय चयन स्पर्धा के लिए जिले की सूची तैयार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 8 मार्च।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा हॉकी, तीरंदाजी एवं एथलेटिक के आवासी अकादमी के लिए 17 एवं 18 फरवरी को रायगढ़ स्टेडियम में जिला स्तरीय चयन स्पर्धा का आयोजन किया गया। ट्रायल में 9 से 17 वर्ष के 220 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। जिसमें से हॉकी से 10 बालक एवं 05 बालिका, तीरंदाजी से 06 बालक एवं एथेलटिक से 12 बालक एवं 12 बालिका राज्य स्तरीय चयन स्पर्धा में भाग लेने के लिए चयनित हो सके।

बिलासपुर एवं रायपुर में एक्सिलेंस अकादमी प्रारंभ की जा रही है। यह सेन्टर एक आवासीय खेल अकादमी होगी। जिसमें हॉकी, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी के 09 से 17 वर्ष तक आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं को निरूशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

चयनित खिलाडिय़ों की सूची
हॉकी बालक एवं बालिका वर्ग में सभी चयनित खिलाड़ी लैलूंगा से-रोहित खलखो, कवलेश केरकेट्टा, नवीन, फोहलरेंस, रोबिन तिग्गा, कमलेश एक्का, मुक्ति प्रकाश कुजूर, प्रशांत लकड़ा, आलोक खेस एवं करनदीप तिग्गा बालिका वर्ग में राधा भगत, अंजू रानी मिंज, नैना तिग्गा, अपूर्वा खलखो और अन्नम तिर्की को समिति द्वारा चयनित किया गया। तीरंदाजी में जतिन कुलमित्रा, पुसौर, आयुष टोप्पो, खरसिया, रिऋभ पटेल, बरमकेला, अंजू तिर्की, रायगढ़, कृष्ण कुमार निषाद, रायगढ़, विक्रम मेहानी, रायगढ़ को समिति द्वारा चयनित किया गया। 
बालिका वर्ग में किसी ने भी ट्रायल में भाग नहीं लिया। 

एथलेटिक में साहिल रूनी लकड़ा रायगढ़, शिवराज सिंह खुराना सारंगढ़, मो. वसीम, रायगढ़, तीर्थराज मार्को, खरसिया, सुमित बघेल, कापू धरमजयगढ़, तन्मय कुमार गुप्ता, रायगढ़, आकाश साह, रायगढ़, नितेश राठी, रायगढ़, प्रज्ञान साहू, रायगढ़, विशाल कुमार गुप्ता, रायगढ़, यशवर्धन डालमिया, रायगढ़, हर्षित खाखा, रायगढ़। बालिका वर्ग में वैष्णवी राय रायगढ़, वाची शर्मा रायगढ़, शिवानी सिन्हा रायगढ़, मीनाक्षी ठाकुर रायगढ़, मेधमाला, बरमकेला, शोभा पटेल रायगढ़, कोमल राव, सारंगढ़, निर्मला कुजूर, धरमजयगढ़, रीता निषाद, सारंगढ़, ईशिका राव, सारंगढ़, मंजीला कुजूर धरमजयगढ़ और प्रियंका रायगढ़ को समिति द्वारा चयनित किया गया। राज्य स्तरीय चयन स्पर्धा हेतु पृथक से सूचना दी जाएगी।  

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news