जशपुर

पाकरगांव में मनाया गया महिला दिवस
09-Mar-2021 6:58 PM
 पाकरगांव में मनाया गया महिला दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पत्थलगांव, 9 मार्च। पाकरगांव के ग्राम पंचायत भवन में महिला दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिप सदस्य आरती सिंह शामिल हुई ।

पाकरगांव की नव नियुक्त सरपंच धनमती प्रधान के तत्वावधान में महिला दिवस में गाँव की बुजुर्ग महिलाओ का सम्मान किया गया। 

जिला पंचायत सदस्य आरती सिंह ने महिला दिवस में कहा कि अब महिलाएं घरो से निकल कर कंधे से कंधा मिला कर चल रही है। हर जगह महिलाएं अपने हुनर और मेहनत के बल पर आगे बढ़ रही है। सब को महिलाओ के बेहतरी के लिए और ज्यादा प्रयास करना चाहिए जिससे महिलाओ को ज्यादा से ज्यादा सम्मान मिल सके रोजगार मिल संके। जिससे घरो में बेहतर माहौल मिल  पायेगा

नायब तहसीलदार जानकी  ने कहा कि महिलाओ को सशक्त बनाने में सभी लोग आगे आये अब महिलाओ के लिए पहले से बेहतर विकल्प मिल रहे है बस महिलाओ को थोड़ा आगे आकर खुद के लिए एक गोल सेट कर कार्य करने की जरूरत है। महिलाओं में जज्बे की कोई कमी नही है वे अपने ताकत और हुनर से सभी कार्य कर सकती है। राहा की डॉक्टर एलिजाबेथ ने महिला दिवस पे सभी महिलाओ को बहुत बहुत शुभकामनाएं देकर खुद को आगे बढाते रहना कहा। इस मौके पे पूर्व जनपद उपाध्यक्ष श्री मति सुजाता शर्मा, बुधयरिन सोनी, डॉक्टर सुरेखा भगत,रत्ना पैंकरा सहित अन्य और लोग इस कार्यक्रम में शामिल रहें।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news