दन्तेवाड़ा
दयानंद सरस्वती की जयंती पर हवन-पूजन
09-Mar-2021 9:13 PM
बचेली, 9 मार्च। डीएवी पब्लिक स्कूल बचेली में 8 मार्च को महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती समारोह मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. चेतना शर्मा ने महर्षि दयानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया। इस अवसर पर हवन-पूजन किया गया। शिक्षक विजय कुमार देवांगन ने दयानंद सरस्वती की जीवनी तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों को विस्तार से बताया। प्राचार्य शर्मा ने कहा कि महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती आधुनिक भारत के महान चिंतक, समाज सुधारक तथा आर्य समाज के संस्थापक थे। उनके प्रेरणास्पद जीवन की प्रत्येक घटना से हम कुछ न कुछ सीख सकते हैं।