दन्तेवाड़ा
ईनामी महिला नक्सल आरोपी गिरफ्तार
09-Mar-2021 9:19 PM
दंतेवाड़ा, 9 मार्च। दंतेवाड़ा में मंगलवार को पुलिस ने घेराबंदी कर ईनामी महिला नक्सल आरोपी को हिरासत में लिया।
पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा अभिषेक पल्लव ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नीलावाया रेवाली और जबेली इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी है। इसके आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू की। इसी दौरान समेली गांव में संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया गया। इसकी पहचान जनताना सरकार अध्यक्ष मडक़म हिड़में, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई। उक्त नक्सली लीडर अरनपुर थाना अंतर्गत बुरगुम गांव की निवासी है। इसकी विभिन्न वारदातों में सहभागिता रही। राज्य शासन द्वारा जनताना सरकार अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर 1 लाख रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। वहीं पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा द्वारा उक्त नक्सली पर 10 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था।