राजनांदगांव

महिला-पुरूष का भेदभाव मिटाना ही प्रमुख उद्देश्य- डॉ. किरणमयी
10-Mar-2021 5:05 PM
महिला-पुरूष का भेदभाव मिटाना ही  प्रमुख उद्देश्य- डॉ. किरणमयी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 मार्च।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महापौर खेल महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन शहर के म्युनिसिपल स्कूल मैदान में आयोजित किया गया। समापन मंगलवार को छग महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।  इस अवसर पर डॉ. नायक ने खेल महोत्सव के लिए महापौर हेमा देशमुख सहित निगम परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान ने महिलाओं को शक्ति देकर सशक्त बनाया है। महिलाएं नहीं होगी तो मानव जीवन का अस्तित्व नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाना और महिला पुरूष के भेदभाव मिटाना ही हमारा उद्देश्य होना चाहिए। जैसे एक सफल पुरूष के पीछे एक महिला होती है, वैसे ही महिला को आगे बढ़ाने में महिला का हाथ होता है। पुरूष परिवार में महिलाओं को सम्मान दे, तब परिवार सुधरेगा। 

अध्यक्षता समाजसेविका जयश्री साहू ने की। विशिष्ट अतिथि छग राज्य अंत्यावसायी एवं वित्त विभाग के अध्यक्ष धनेश पाटिला एवं राजगामी संपदा न्यास अध्यक्ष विवेक वासनिक सहित पूर्व महापौर अजीत जैन व सुदेश देशमुख, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश डाकलिया उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत महापौर हेमा देशमुख, निगम अध्यक्ष हरिनारायण पप्पू धकेता, निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, बैनाबाई टुरहाटे समेत अन्य ने किया।

 जयश्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन कर महापौर ने महिलाओं को जोडऩे का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त होना बहुत जरूरी है। भगवान ने भी महिलाओं को उच्च स्थान दिया है।  इस दौरान धनेश पटिला, विवेक वासनिक, हरिनारायण धकेता ने अपने विचार रखे।

महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि एक सशक्त महिला पूर्व महापौर एवं महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक आज हमारे कार्यक्रम में उपस्थित है, ये गौरव की बात है, इन्होंने महिलाओं के हित में कार्य करने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेडिया ने महिलाओं के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं लाएं हैं। जिनमें प्रमुख रूप से माता कैशल्या मातृत्व योजना है। जिसमें दूसरी पुत्री पैदा होने पर 5 हजार रुपए देने का प्रावधान है। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी एवं संचालन हिमानी वासनिक ने किया। इस अवसर पर पार्षदगण, नामांकित पार्षदगण, गणमान्य नागरिक , एवं महिलाएं उपस्थित थीं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news