गरियाबंद

महिला किसानों का सम्मान
11-Mar-2021 5:21 PM
महिला किसानों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 11 मार्च।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बुधवार  को ग्राम कसाबाय , ग्राम पंचायत-पतौरादादरा में  आजीविका गतिविधि पर कार्यशाला का आयोजन , प्रेरक संस्था  द्वारा किया गया जिसमे तकरीबन 150 महिलाओं के द्वारा भागीदारी की । इसमें महिलाओं द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने अपने विचार व्यक्त किए गए । प्रेरक संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। कृषि गतिविधियों में सम्मिलित महिला किसानों ने कृषि गतिविधियों का सविस्तार वर्णन किया जिनमें हेम बाई ने बकरी पालन,  सुखमनी बाई ने मिश्रित कृषि,  रतनी बाई ने वनोपज, सोनकुंवर बाई ने बिहान योजना, कमलेश्वरी बाई द्वारा माडिय़ा की खेती पर जानकारी साझा किया। 

प्रेरक संस्था प्रमुख  आरजी सिन्हा के द्वारा उपस्थित जनसमूह को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए आज महिलाओं की स्थिति पर उन्होंने कहा की पहले  किसान, पुरुष के रूप में जाना जाता  था लेकिन आज महिला भी किसान के रूप में जानी जाती है। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों में  रीना सिन्हा उपसरपंच बिंद्रा नवागढ़ , सोनकुंवर ठाकुर व्यवसायिक कार्यकर्ता, सविता बाई प्रधान ग्राम संगठन सचिव बिंद्रा नवागढ़, लता सिंग, हेमलता राठौर,  कमलेश्वरी बाई, पूर्णिया बाई के साथ रोहिदास यादव भुपेश्वरी यादव रामेश्वर कपिल रवि रंजन कुमार और अजिंक्य उके इत्यादि शामिल रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news