जान्जगीर-चाम्पा

अखंड नवधा रामायण
12-Mar-2021 5:49 PM
अखंड नवधा रामायण

बलौदा, 12 मार्च। अखंड नवधा रामायण बुधवारी बाजार बलौदा में शामिल हुए प्रदेश प्रतिनिधि कांग्रेस कमेटी के राघवेंद्र सिंह ने कहा कियज्ञ में सबसे बड़ा यज्ञ नवधा ही है जहां हमारे छत्तीसगढ़ के लोग भगवान राम की भक्ति में लीन रहते हैं। भगवान श्रीरामजी के चरित्र को अपने जीवन मे अमल करना चाहिए। 

अखंड नवधा रामायण जो 4 मार्च से प्रारंभ हुआ था जिसका 13 मार्च को मानस गायन स्टार नाइट का कार्यक्रम भी रखा गया है। रामायण के मुख्य यजमान आदित्य सिंह ठाकुर थे। 14 मार्च बुधवार को हवन सहस्त्रधारा पूर्णाहूति ब्राह्मण भोजन एवं भंडारा होगा।

रामचरितमानस में राघवेंद्र सिंह का आगमन हुआ जिनका नवधा समिति द्वारा शाल श्री फल और राम पट्टिका से समिति के अध्यक्ष अनिल देवांगन ने  स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगीता सोनी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस बलौदा, अशोक अरोरा, रमाकांत यादव कृष्ण कुमार सोनी,  राधेश्याम शर्मा, सहित यजमान एवं भक्त गण उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news