जशपुर

मुख्यमंत्री का पुतला दहन
17-Mar-2021 7:50 PM
मुख्यमंत्री का पुतला दहन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पत्थलगांव, 17 मार्च। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जशपुर जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय के निर्देशानुसार  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र के बठेना में एक दलित किसान राम बृज गायकवाड़ सहित उसके परिवार के 5 सदस्यों की मौत के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी पत्थलगांव (शहर) मंडल द्वारा भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया।  इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता नारे लगाते रहे।

 पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी पत्थलगांव शहर मंडल के अध्यक्ष अनिल मित्तल ,जिला मंत्री रेणु विश्वास,पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय लोहिया,मंडल महामंत्री रामनिवास जिंदल,भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री व सांसद प्रतिनिधि अंकित बंसल, मंडल अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, विकास शर्मा,बालकुमार नारंगे, मनोज नारंगे, श्रवण डेहरिया, विकास नारंगे, धीरज शर्मा ,दामोदर शर्मा, जगदीश यादव ,बुधराम लहरे, विजय विश्वास, राजेश्वर बड़ा, ,महिला मोर्चा की जिला महामंत्री भुनेश्वरी बेहरा ,जिला मंत्री भारती शर्मा, मंडल अध्यक्ष अंजू टोप्पो,शीला गुप्ता,उर्मिला पटेल के साथ भारतीय जनता पार्टी के समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news