बिलासपुर

मुख्यमंत्री का पुतला दहन
18-Mar-2021 4:39 PM
मुख्यमंत्री का पुतला दहन

करगीरोड (कोटा), 18 मार्च। नगर के नाका चौक पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वावधान में कल भाजपा नेताओं ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया । 
पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बठेना में दलित परिवार के 5 लोगों की मौत को लेकर पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने हेतु छ.ग.कांग्रेस सरकार के खिलाफ 17 मार्च को कोटा भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नारेबाजी करते हुए पुतला दहन कार्यक्रम रखा गया था जिसके तहत भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा कांग्रेस सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए सीएम का पुतला दहन किया गया।

पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस सरकार होश में आओ, भूपेश सरकार होश में आओ, छत्तीसगढ़ को लूटना बंद करो, अपराधियों पर लगाम लगाओ, छत्तीसगढ़ को अपराध गढ़ मत बनाओ के नारो को बुलंद करते हुए मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक  स्वर में कांग्रेस सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए छत्तीसगढ़ में फैले अशांत वातावरण के विरोध में नारे बाजी की गई। और जल्द से जल्द दोषियों को सजा दिलाने का काम हो और पीडि़त परिवार को मुआवजा प्रति व्यक्ति के आधार पर दिया जाए ऐसी मांग भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई। इसके पश्चात भूपेश बघेल का पुतला जलाकर कड़ा विरोध दर्ज किया गया। 

पुतला दहन के दौरान पुलिस व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी हुई। कोटा पुलिस ने पुतले को लूटकर उसपर पानी डाला। इस दौरान कोटा तहसीलदार रिचा सिंह व पटवारियों सहित कोटा पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही।
पुतला दहन में मुख्य रूप से जिला महामंत्री मोहित जैसवाल राम लाल साहू , गायत्री साहू महाराज सिंह नायक, मंडल अध्यक्ष भागवत जयसवाल कोटा नगर पंचायत अध्यक्ष अमृता प्रदीप कौशिक दयाशंकर तिवारी करगीमंडल अध्यक्ष दुर्गेश साहू अनिरुद्ध द्विवेदी वेंकट अग्रवाल अमरनाथ साहू नरेंद्र गोस्वामी निलेश भार्गव प्रमेंद्र गंधर्व सचिन जैन टीका साहू चित्रकार लहरें सूरज साहू संपत सिंह सविता नामदेव मीना यादव उषा गोस्वामी मीरा ठाकुर रोहित साहू जगदीश नायक, देव किशन साहू विनोद बंजारे जितेंद्र भास्कर राजेश भार्गव घनश्याम दीक्षित बल्ला साहू भरत कौशिक पूजा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news