गरियाबंद

भाजपा ने बठेना हत्याकांड को लेकर की जमकर नारेबाजी, जगह-जगह सीएम का पुतला फूंका, प्रदर्शन
18-Mar-2021 5:29 PM
भाजपा ने बठेना हत्याकांड को लेकर की जमकर नारेबाजी,  जगह-जगह सीएम का पुतला फूंका, प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 18 मार्च। 
भारतीय जनता पार्टी द्वारा पाटन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बठेना में अनुसूचित जाति के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत को लेकर पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बुधवार को नवापारा नगर के हृदय स्थल पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक, राजिम में पं. सुंदरलाल शर्मा चौक, अभनपुर, मंदिर हसौद, बड़ी करेली, भेण्डरी एवं अन्य जगहों में धरना प्रदर्शन कर और सीएम भूपेश बघेल का पुतला दहन करने का प्रयास किया गया। 

नवापारा भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव व भाजयुमो उपाध्यक्ष मुकुंद मेश्राम के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला और फिर सीएम का पुतला फूंकने का प्रयास किए, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी में भाजपा का यह प्रयास असफल रहा और आग लगने के बाद ही पुलिस ने आग को बुझाकर अपने हिरासत में ले लिया। 

भाजपा के वरिष्ठ पार्षद प्रसन्न शर्मा ने कहा कि पाटन विधानसभा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का क्षेत्र होते हुए भी इस तरह की घटनाएं घट रही है। इससे पहले भी खुड़मुड़ा में भी एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या हुई थी और उस घटना के आरोपी भी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 

पुलिस द्वारा पीडि़त परिवार की हत्या को आत्महत्या बताने का प्रयास किया जा रहा है जिसके विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। यह केवल नवापारा ही नहीं प्रदेश बीजेपी द्वारा पूरे प्रदेश में इस तरह का आयोजन किया जाना निश्चित किया गया है। श्री शर्मा ने कहा कि हमारा सवाल है की जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का क्षेत्र ही सुरक्षा की दृष्टि से पिछड़ा हुआ है, सुरक्षित नहीं है, तो फिर पुरे प्रदेश में सुरक्षा की क्या स्थिति होगी समझ से परे है। 
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दुलारी चतुर्वेदानी, जनपद सदस्य व प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री संगीता शर्मा, नवापारा भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, उपाध्यक्ष तनु मिश्रा, महामंत्री नवल साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष परदेशी राम साहू, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मुकुंद मेश्राम, नवापारा भाजयुमो अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसी प्रकार भाजपा मंदिर हसौद मंडल और भाजपा अनुसूचित मोर्चा मंडल मंदिर हसौद द्वारा मंदिरहसौद मेन रोड चौक में भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया और जमकर सरकार के खिलाफ  नारेबाजी की गई। भाजपाईयों ने कहा कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के विधानसभा पाटन में अनुसूचित जाति परिवार के 5 लोगों की हत्या को आत्महत्या बनाने की कोशिश की जा रही है, जिसे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा बर्दाश्त नहीं करेगी। 

कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस हत्या की जांच नहीं हो पाई है और इस हत्या को आत्महत्या बनाने की कोशिश सरकार द्वारा की जा रही है। सरकार पीडि़त परिवार को ना तो मुआवजा दिया जा रहा है ना तो परिवार के साथ न्याय हो रहा। इस पुतला दहन में भाजपा जिलाध्यक्ष अभिनेष कश्यप, अजा मोर्चा के जिला महामंत्री लौटन गिलहरे, मंदिर हसौद मंडल अध्यक्ष कृष्णा वर्मा, अजा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सूखी लहरे, उपाध्यक्ष विश्वनाथ नायक, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष भूपेश साहू, मीडिया प्रभारी साकेत चंद्राकर, महेश यदु भाजपा महामंत्री, अर्जुन सिन्हा जिला कार्यकारिणी सदस्य, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। 

इधर राजिम के पं. सुंदरलाल शर्मा चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य में लगातार बढ़ते अपराधिक घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा कि पाटन क्षेत्र के बठेना गांव में अनुसूचित जाति परिवार के पांच की रहस्यमय हत्या का राज्य सरकार द्वारा आज तक पता नहीं लगा पाना संदेहास्पद है। जबकि उक्त क्षेत्र स्वयं मुख्यमंत्री के निवास एवं निर्वचन क्षेत्र होने के बावजूद घटना के बारे में पता नही लगा पाना सरकार के अक्षमता को प्रदर्शित करता है। 
श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा द्वारा लगातार उक्त घटना की न्यायिक जांच की मांग को लेकर सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है। 

पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने एवं घटना में संलिप्त अपराधियों को शीघ्र पकड़ कर सजा दिलाने की मांग को लेकर नारा बाजी करते हुए मुख्य मंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. रामकुमार साहू, मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष महेश यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अंजू नायक, छाया राही, महामंत्री चंदन साहू, धर्मेंद्र धु्रव, संजीव चंद्राकर, कमलेश साहू, मनोज देवांगन, कमल देवांगन, मुकेश ठाकुर, राधे सोनी, दिलीप साहू, पूरन यादव, रीकेश साहू, आशीष साहू, नरायण साहू, डोमार धु्रव, भरत साहू, भरत सिन्हा, अनीता यादव, भुनेश्वरी अंतरिक्ष साहू, आशीष पण्डे, आकाश ठाकुर, राजा साहू, दीपक साहू, होरीलाल साहू, राजू साहू, मनीष साहू, संजय साहू, मोहीनीस ठाकुर, लीकेस्वर साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news