गरियाबंद

नपाध्यक्ष ने किया एक करोड़ 33 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन
19-Mar-2021 4:45 PM
 नपाध्यक्ष ने किया एक करोड़ 33 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद , 19 मार्च। नए साल की शुरुआत के साथ नगर पालिका क्षेत्र में विकास के पहिये को गति देने शुरू कर दिया है। गुरुवार को नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत एक करोड़ 33 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया। 
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने कहा कि नगर का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है और इस प्राथमिकता को पूरा करने के लिए मैं पूरा प्रयास कर रहा हूं। आज लाखों रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया है, इन विकास कार्यों का लाभ जल्द ही आम जनता को मिलेगा। 

उन्होंने बताया कि सभी विकास कार्य मूलभूत जरूरतों और जन सुविधाओं से जुड़े हुए हैं। उन्होंने इस बात को लेकर खुशी व्यक्त की कि नगरपालिका के सभी जनप्रतिनिधि नगर के विकास को लेकर उनका भरपूर साथ दे रहे हैं, उन्होंने आम जनता को आश्वस्त किया कि सभी जनप्रतिनिधि चरणबद्ध तरीके से नगर के विकास के लिए बेहतर प्रयास कर रहे हैं। धीरे-धीरे जऩ आवश्यकताओं के अनुरूप अन्य विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि आज एक साथ इतने सारे विकास कार्यों के भूमि पूजन करने के बाद सभी जनप्रतिनिधियों में भी उत्साह माहौल है। 

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, सभापति आसिफ मेमन, पूर्व अध्यक्ष  मिलेश्वरी साहू व ममता राठौर, पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश दासवानी, सभापति विष्णु मरकाम, वंशगोपाल सिन्हा नीतू देवदास, पार्षद पदमा यादव, प्रतीभा पटेल, विमला साहू, एल्डरमैन हरीश भाई ठक्कर, रमेश मेश्राम, सवितागिरी गोस्वामी,लता यादव,  छगन यादव, नगर पालिका अधिकारी संध्या वर्मा, इंजीनियर जितेंद्र जागडे, अश्वनी वर्मा, मंजुला मिश्रा, नीलू निर्मलकर, आकाश तिवारी, अजय ध्रुव, अख्तर अली, भूपेन्द्र कश्यप सहित समस्त स्टाफ मौजूद थे।
इस दौरान नगर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद में कला एवं सांस्कृतिक निर्माण के लिए 6 लाख 36 हजार रुपए, पुस्तकालय कक्ष निर्माण हेतु 9 लाख रुपए, प्रयोगशाला कक्ष निर्माण हेतु 7 लाख 63 हजार रुपए, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद में पुस्तकालय कक्ष निर्माण हेतु 9 लाख रुपए, गोठान निर्माण कार्य हेतु 17 लाख 43 हजार रुपए, नवीन रक्षित केंद्र में पाइप लाइन विस्तार हेतु 3 लाख 50 हजार रुपए , 108 पुलिस आवास गृह में पाइप लाइन विस्तार कार्य तो 17 लाख 38 हजार रुपए, पौनी पसारी बाजार निर्माण कार्य हेतु 26 लाख 85 हजार रुपए के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। 

इसके अलावा वार्ड क्रमांक दो में प्रकाश यादव के घर से सुनील यादव के घर होते हुए नीतू देवदास के घर तक आरसीसी नाली निर्माण हेतु 3 लाख 24 हजार रुपए , तिरंगा चौक से मानस चौक तक फुटपाथ निर्माण हेतु 12 लाख 86 हजार रुपये,  वार्ड क्रमांक 13 में नाजिया के घर से धोबल के घर तक, वार्ड क्रमांक 14 में खुमु के घर से साहू के घर तक, वार्ड क्रमांक 15 में नुरानी के घर से होटल सिटी रेजेन्सी तक तथा पुराना नाका मुख्य मार्ग से साबिर खान के घर तक पाइप लाइन विस्तार हेतु 12 लाख 39 हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news