बालोद
सार्वजनिक मंच का लोकार्पण
19-Mar-2021 6:56 PM
दल्लीराजहर, 19 मार्च। नगर के वार्ड क्रमांक 17 में पूर्व पार्षद निधि से निर्मित सामुदायिक सार्वजनिक मंच का लोकार्पण नगरपालिका अध्यक्ष शीबू नायर द्वारा किया गया। मंच का लोकार्पण होने से वार्डवासियोंं में हर्ष व्याप्त है। लोकार्पण के दौरान वार्ड पार्षद ताम्रधवज सुधाकर, पूर्व पार्षद रूखमणी किशोर, पार्षद बृजमोहन नेताम, रामकुमार शर्मा, विलियम भंवरा, अजमेर सिंह रंधावा, परितोष हंसपाल तथा वार्ड के महिलाएं एवं पुरूष उपस्थित थे।