बलरामपुर

महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
19-Mar-2021 7:38 PM
महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुसमी, 19 मार्च। करौंधा थाना क्षेत्र के कमलापुर में हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार 18 मार्च को थाना करौंधा के कमलापुर में गांव की एक महिला का शव मिला था। उसके सिर पर गंभीर चोट का निशान और घसीटने के निशान से आशंका थी कि इसकी हत्या की गई है।  करौंधा पुलिस द्वारा इसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी गई और उनके द्वारा मिले दिशा निर्देशन पर शव का पीएम करवाया गया। डॉक्टर से मिले शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृतका की मौत शराब व गहरी चोट के कारण हुई है।

 जांच के दौरान गांव की एक महिला ने पुलिस को बताया कि संजय राम के द्वारा घर से घसीट कर पत्थर पटक कर हत्या की गयी है। उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में करौंधा थाना प्रभारी जय सिंह धुर्वे ने आरोपी के गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर स्टाफ को रवाना कर ग्राम पंचायत कमलापुर जाकर आरोपी को घर में दबिश देकर गिरफ्तार किया।

ज्ञात हो कि महिला के पति की कुछ वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। वह सामरी क्षेत्र के सुदूर ग्राम के स्कूल में भृत्य के पद पर पदस्थ थीं। महिला के पहले पति से 2 बच्चे भी हैं। वह कुछ माह पहले कमलापुर निवासी उक्त आरोपी संजय के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि मृत महिला और व्यक्ति दोनों हडिय़ा व शराब का सेवन करते थे और नशे की हालत में आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था। इस बीच गुरुवार की सुबह महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जांच पड़ताल के बाद संजय को पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ किया तो उसने उक्त जुर्म को कबूल कर लिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news