गरियाबंद

अब्दुल समद पुन: जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष
20-Mar-2021 4:12 PM
अब्दुल समद पुन:  जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष

छुरा, 20 मार्च। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुमोदन पर जिला कांग्रेस कमेटी ने कार्यकारिणी घोषित किया गया है, जिसमें नगर के अब्दुल समद खान रिजवी को जिला कांग्रेस कमेटी का पुन: उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस नियुक्ति पर अब्दुल समद खान ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम,  विधायक अमितेश शुक्ल एवं जिला अध्यक्ष भाव सिंह साहू का आभार माना है। 

छुरा क्षेत्र से विशेष आमंत्रित सदस्य चंद्रकुमारी शाह, धनेश्वरी मरकाम, नरोत्तम सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र दीक्षित महामंत्री, मोतीलाल साहू महामंत्री, अवध मरकाम महामंत्री, चिराग अली महामंत्री, राजकुमारी सोनी, केशव चंद्राकर संयुक्त महामंत्री व योगेंद्र चंद्राकर, गजेंद्र ठाकुर, चित्रसेन डडसेना, दिलेश्वर नागेश सचिव को बनाया गया है।

इस मनोनयन पर बधाई देने वालों में  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव ठाकुर मक्कू दीक्षित यशपेंद्र शाह सलीम मेमन हरीश यादव अवधेश प्रधान इस्माइल मेमन पंचराम टंडन शैलेंद्र दीक्षित संदीप सोनी आकाश दीक्षित हेमंत यादव प्रहलाद यदु अवध राम साहू दीपक  पांडे रितेश दीक्षित रिखीराम यादव भानु प्रताप वर्मा हरिराम सिन्हा सुरेश सिन्हा अरमान खान बलीराम चेतन यादव थानूराम तारक छोटन साहू जय राम जगत कोमल ध्रुव, सुरेंद्र ठाकुर, ओमकार ठाकुर आदि हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news