गरियाबंद

भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष बने आशीष
21-Mar-2021 4:27 PM
भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष बने आशीष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 21 मार्च।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, संगठन महामंत्री पवन साय, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू की अनुमति एवं जिला प्रभारी राकेश यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू की सहमति से भाजयुमो जिला अध्यक्ष योगीराज माखन कश्यप ने पीपरछेड़ी के आशीष साहू को गरियाबंद भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि आशीष साहू वर्तमान में भाजपा युवा मोर्चा गरियाबंद में जिला मंत्री के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। साथ ही इनकी भाजपा संगठन के प्रति लगन, निष्ठा, समर्पण, सेवा कार्यों को देखते हुए प्रदेश भाजपा संगठन ने बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा में विस्तारक का दायित्व दिया। जहां पर आशीष साहू ने लगातार 2 वर्षों तक मस्तूरी विधानसभा में गांव-गांव जाकर भाजपा संगठन को मजबूत बनाने का कार्य किया। कार्यकर्ताओं में उत्साह, एकजुटता लाने का कार्य किया, जिसके परिणामस्वरूप 2018 के विधानसभा चुनाव में 11 हजार से अधिक वोटों से कमल खिला। 

जिला उपाध्यक्ष के दायित्व मिलने पर आशीष साहू ने कहा कि मुझ पर विश्वास करके संगठन ने जो दायित्व दिया है, उसे पूरी निष्ठा, लगन से निर्वहन करूंगा। साथ ही गरियाबंद जिले के युवाओं को भाजपा युवा मोर्चा में जोडऩे का अधिक से अधिक प्रयास करेंगे। जिला उपाध्यक्ष बनने पर क्षेत्र के लोगों एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। 

जिला के नेताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है, जिनमें प्रमुख रूप से महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी, बिन्द्रानवागढ़ विधायक डमरूधर पुजारी, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्वेता शर्मा, किसान मोर्चा प्रभारी संदीप शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार साहू, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, पुनीत सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष महेश यादव, जिला कोषाध्यक्ष राहुल सेन, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख विकास साहू, जिला पंचायत सदस्य शेखर साहू, सांसद प्रतिनिधि पारस ठाकुर, जनपद अध्यक्ष लालिमा ठाकुर, तोकेश्वरी मांझी, नुरमती मांझी, नेहा सिंघल, मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा मंडल महामंत्री चंदन साहू, धर्मेंद्र धु्रव, संजीव चंद्राकर, सोमप्रकाश साहू, आशीष शिंदे, आशीष शर्मा, राजेश अवस्थी, रूपसिंग साहू, भुनेश्वर साहू, छाया राही, पूर्णिमा चंद्राकर, देवकी साहू, मधु, अनिता यादव, युगल समदरिया, थानेश्वर कंवर, मुकेश दासवानी, मनीष हरित, रिकेश साहू, राजू साहू, रिंकू सचदेव, नीरज शर्मा, हिमेश बनर्जी, थानसिंग निषाद, बलराम साहू, सोमनाथ पटेल, प्रेमलाल टोडर, लखनगिरी गोस्वामी, इमरान मेमन, जितेंद्र धु्रव, जितेंद्र साहू, शरद पारकर, पूरण यादव, घनश्याम मरकाम, लिकेश्वर साहू, गुलशन सिन्हा, नूतन देवांगन, हेमंत निर्मलकर, वीरेंद्र साहू, संतोष सिन्हा, गोवर्धन मरकाम, बेनु नागेश, देवेश ठाकुर, मनीष यादव, नरेंद्र साहू आदि हंै।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news