गरियाबंद

कर्मचारियों को मिला होली का तोहफा
22-Mar-2021 5:36 PM
 कर्मचारियों को मिला होली का तोहफा

राजिम, 22 मार्च। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के समस्त कर्मचारियों को सातवे वेतनमान एरियर्स के राशि तीसरे किश्त भुगतान के निर्णय का स्वागत करते हुए छग शिक्षक संघ के प्रांती महामंत्री यशवन्त सिंह वर्मा, संभागी सचिव ओंकार वर्मा, उपाध्यक्ष रामनारायण मिश्रा, रायपुर जिला अध्यक्ष सुनील नायक, गोविन्द सोनी, मोहित वर्मा, राजन बघेल, अवध राम वर्मा आदि ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

इसके साथ ही संघ ने मंहगाई भत्ता की देय राशि को भी शीघ्र भुगतान के आदेश जारी करने की मांग की है। संभागीय उपाध्यक्ष रामनारायण मिश्रा ने कहा कि होली के पूर्व एरियर्स राशि कर्मचारियों को मिलने पर सभी कर्मचारी गण होली के त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मना सकेंगे। एरियर्स के राशि से कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है। एरियर्स की राशि कर्मचारियों के लिए होली का तोहफा है। 
प्रदेश के लगभग 181000 कर्मचारी लाभवन्तित होंगे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news