गरियाबंद

बठेना हत्याकांड समेत प्रदेशभर में बदहाल हो रही कानून व्यवस्था-संदीप शर्मा
22-Mar-2021 5:38 PM
 बठेना हत्याकांड समेत प्रदेशभर में बदहाल हो रही कानून व्यवस्था-संदीप शर्मा

भाजपा का धरना-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
छुरा, 22 मार्च।
मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र पाटन के बठेना गांव में अनुसूचित जाति के एक ही परिवार के पांच व्यक्ति के संदिग्ध मृत्यु ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। राज्य की कांग्रेस सरकार से आमजनता त्रस्त हैं। माताएं, बहनें डरी और सहमी हुई हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। उक्त बातें किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा ने बठेना हत्याकांड को लेकर छुरा में रविवार को आयोजित एकदिवसीय जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन के दौरान कही है। धरना के बाद राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार कुसुम प्रधान को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री के क्षेत्र और गृहमंत्री के गृह जिले में घटनाएं लगातार घट रही है, लेकिन दबाव के चलते पीडि़त लोगों को न्याय नही मिल पा रहा है। यह अपने आप मे आश्चर्य से कम नही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार अत्याचार की घटनाएं हो रही है। जर्जर कानून व्यवस्था से आमजनता परेशान हैं। उन्होंने बताया कि बठेना गांव में अनुसूूूचित परिवार के साथ जो घटना घटित हुई है, उसका भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता विरोध करता है। इस परिवार को न्याय दिलाने में कांग्रेस की सरकार असफल हो गई है।

पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. रामकुमार साहू ने बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है, आम लोग बदहाल कानून व्यवस्था से परेशान हैं। हत्या, चोरी, दुष्कर्म जैसी घटनाएं तो घटित हो रही है, वहीं सरकार के इशारे में अनेक मामले में कार्यवाही नही हो रही है। जिसके चलते आम लोगों में कानून व्यवस्था से भरोसा उठते जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने ही क्षेत्र के घटित घटनाओं को लेकर मौन साधे हुए हैं। सरकार अत्याचार के अपराध रोकने में नाकाम है। प्रदेश सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है कि कानून व्यवस्था को बनाए रखे, लेकिन उसमें सरकार विफल हो गई है। 

धरना प्रदर्शन को भाजपा जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष पीलूराम यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष खोमन चंद्राकर, जिला कोषाध्यक्ष राहुल सेन, महेश यादव,  पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पारस ठाकुर, प्यारेलाल सोनकर, सुरेंद्र सोनटेके, रामूराम साहू, राकेश शर्मा ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष रिंकू सचदेव, अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्यारे सिंग दीवान, गोपचंद बेनर्जी, कमल सिन्हा, संजीव चंद्राकर, राधेश्याम सोनवानी, चिरंजीव देवांगन, मंजुलता हरित, मंडल महामंत्री रामलाल कुलदीप, शिवशंकर जायसवाल, संदीप पाण्डेय, सरवर खान, सुरेश निर्मलकर, आनंद राजपूत, मिंजून साहू, जनक श्रीवास, दशरथ सिन्हा, देवमती साहू, भारती सोनी, रजनी लहरे, चित्ररेखा ध्रुव, मीना चंद्राकर, रिंकी सोनी, मिताली सोनी, मोनिका ध्रुव, मोंगरा ध्रुव, हेमलता साहू, दिपा यदु, भोलेशंकर जायसवाल, रिखी यादव, गिरवर लहरे, चम्पेश्वर गिरी गोस्वामी, मधु दीवान, सेवक राम, ओमप्रकाश साहू, युगल समदरिया, प्रतीक तिवारी, रितेश यादव, आनंद ठाकुर, इत्यादि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news