गरियाबंद

सहदेव कंसारी बने अध्यक्ष
22-Mar-2021 5:41 PM
सहदेव कंसारी बने अध्यक्ष

नवापारा राजिम, 22 मार्च। नगर कसेर समाज के पदाधिकारियों का चुनाव स्थानीय श्री सत्यनारायण मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। जिसमें संरक्षक समाज के वरिष्ठ मुन्ना साव व दशरथ लाल कंसारी बनाए गए। 

अध्यक्ष पद के लिए सहदेव कंसारी पुन: सर्व सम्मति से दूसरी बार चुने गए। उनके साथ ही अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष रामा साव एवं राजू कंसारी सचिव कलीदान कंसारी, सह सचिव संतोष कंसारी कोषाध्यक्ष नंदकुमार कंसारी, प्रशासनिक एवं सांस्कृतिक सचिव गोपाल कंसारी, मीडिया प्रभारी तुकाराम कंसारी, प्रचार प्रसार प्रमुख मुन्ना लाल कंसारी आदि चुने गए। सलाहकार के रुप में अशोक भारद्वाज, बसंत सारस, समारु कंसारी लिये गए।

समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहदेव कंसारी ने सभी सामाजिक बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के लोगों ने मुझ पर भरोसा कर पुन: दूसरी बार अध्यक्ष बनाया है तो मैं निश्चित रूप से पिछला कार्यकाल से और बेहतर ढंग से समाज की एकता व संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करूंगा। सभी को साथ में लेकर चलने का हर संभव प्रयास करूंगा। सामाजिक कार्यों के साथ-साथ हम सभी पदाधिकारी गण एकजुटता के साथ सामाजिक कार्यों के अतिरिक्त और भी रचनात्मक कार्य भी करेंगे ताकि नगर में हमारा समाज गौरवान्वित हो सके। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को समाज के लोगों ने हर्ष जताते हुए अपनी बधाईयां दी है। जिनमें प्रमुख रूप से राजकुमार कंसारी अध्यक्ष श्री सत्यनारायण मंदिर कमेटी, बलराम सारस सचिव, बबला सारस कोषाध्यक्ष, रमेश कंसारी, नरेन्द्र कंसारी, बंसी माहणा, नत्थूलाल कंसारी, रेवाराम कंसारी, राजकुमार कंसारी, गोविंदा कंसारी, गणेश कंसारी, मोहन कंसारी, उदय कंसारी, वीरेन्द्र कंसारी, अशोक कंसारी, भूखन कंसारी सहित अनेक स्वजातीय बंधु शामिल है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news