गरियाबंद

सरोज कंसारी को हिंदी साहित्य रत्न सम्मान
24-Mar-2021 4:06 PM
सरोज कंसारी को हिंदी साहित्य रत्न सम्मान

अंतरराष्ट्रीय साहित्य मंच दिल्ली ने किया सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 24 मार्च।
नगर की सरोज कंसारी को 22 मार्च को अंतरराष्ट्रीय साहित्य मंच दिल्ली के द्वारा सर्वश्रेष्ठ रचनाकार प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ रचनाकर घोषित करते हुए हिंदी साहित्य रत्न सम्मान दिया गया। साहित्य मंच के संस्थापक कुमार अँचल के द्वारा सरोज का चयन किया गया। चयनित रचना चि_ी को इंदौर के अखबार अमर स्तंभ में मुख्य पृष्ठ पर 8 मार्च को प्रकाशित किया गया। 

सरोज कंसारी ने बताया कि काव्य के साथ साथ लघुकथा और कहानी लेखन भी कर रही हैं, जो समय-समय पर प्रकाशित होते है। अभी तक, खबर गंगा जैसे साप्ताहिक पत्रिका में चार लघुकथा प्रकाशित हो चुके हंै। एक कहानी कोरोना दहशत राजिम टाइम्स में प्रकाशित हुए हंै, जिसे बहुत ज्यादा पसंद किया गया। 

सम्मान पर नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजेन्द्र गदीया, तुकाराम कंसारी, संतोष सोनकर, जितेंद्र सुकुमार, मनोज सेन, कंसारी समाज अध्यक्ष सहदेव कंसारी, सचिव कालीदान कंसारी, गोपाल कंसारी (गुरुजी), गोविंदा कंसारी, तरुण कंसारी, नागेंद्र कंसारी, शुभम साहू (वक्तामंच) प्रभा जोशी (पैरी के धार), कल्याणी कंसारी, स.शि.म. प्राचार्य नरेश यादव, गोपाल यादव शिक्षक नवीन प्राथमिक शाला, ताबीर हुसैन, विश्वेसर हिरवानी, युवराज साहू, नरेंद्र साहू, रेणु निर्मलकर, संजय सोनी, वाल्मीकि धीवर, तामेश्वर साहू आरती शर्मा, लक्ष्मी निषाद, रोशनी द्रोण सिंह ठाकुर, कुलेश्वर प्रसाद साहू, किशोर साहू, नैना पहाडिय़ा, शेखर सुमन देवांगन, दुलारी देवांगन, लीना व्यास, रुपाली राजपूत, संगीता पटेल, ज्योति वंजारी, पूनम कंसारी, मानवी चरुर्वेदी, चेतन चौहान आदि ने सरोज को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news