दन्तेवाड़ा

बचेली की शकुन को शब्द सारथी सम्मान
24-Mar-2021 9:16 PM
बचेली की शकुन को शब्द सारथी सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 24 मार्च।  
दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के लौह नगरी बचेली की शकुन शेंडे को बरेली में साहित्यिक उपनाम संघर्ष से अलंकृत किया गया। साथ ही शब्द सारथी सम्मान से सम्मानित किया गया।

मप्र के बरेली में विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत द्वारा ‘‘मेरी कलम साझा काव्य संग्रह’’ कार्यक्रम में मेरी कलम, पुस्तक का भव्य विमोचन, सम्मान समारोह और राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें भारत के छह राज्यों के वरिष्ठ साहित्यकार विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत के बैनर तले एकत्रित हुए थे और बरेली के उपस्थित विशाल जनसमूह ने करतल ध्वनि से सभी कवियों का अभिनंदन किया।

मुख्य अतिथि पूर्व संासद पुत्र राजघराने के कुंवर सिद्धराज सिंह के करकमलों से शकुन शेंडे को ‘‘साहित्यिक उप नाम संघर्ष’’ और शब्द सारथी सम्मान, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।

छत्तीसगढ़ से दो साहित्यकार राजेश पांडे वत्स और अरविंद सोनी रायगढ़ जिले से थे। कवि सम्मेलन में शकुन शेंडे को बरेली की जनता व मंचस्थ साहित्यकारों का भी विशेष स्नेह मिला। बचेली के नगरवासियों ने शकुन को इस सफलता पर बधाई दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news