दन्तेवाड़ा

बीजापुर से 2 ईनामी नक्सली बंदी
24-Mar-2021 9:31 PM
बीजापुर से 2 ईनामी नक्सली बंदी

दंतेवाड़ा, 24 मार्च। नक्सली उन्मूलन अभियान में पुलिस को बुधवार को एक और सफलता मिली। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के मार्गदर्शन में भांसी पुलिस ने बीजापुर से दो ईनामी नक्सलियों को हिरासत में लिया। 

पुलिस को सूचना मिली थी कि बीजापुर जिला अंतर्गत बांगापाल थाने के मुंडेर गांव में दो सक्रिय नक्सली मौजूद हैं। इसके आधार पर भांसी पुलिस की टीम बनाकर उक्त स्थान भेजा गया। पुलिस दल ने जयराम कड़ती, उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम मुंडेर थाना बांगापाल एवं जिला बीजापुर को गिरफ्तार किया। जयराम भांसी में शासकीय संपत्तियों की तोडफ़ोड़ व आगजनी में शामिल था। इसी कड़ी में मि_ू कडिय़ामी, उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम मुंडेर थाना  बांगापाल एवं जिला बीजापुर को भी हिरासत में लिया। उक्त नक्सली भी शासकीय संपत्ति की तोडफ़ोड़ व आगजनी में शामिल था। पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा द्वारा दोनों की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए प्रत्येक पर पुरस्कार घोषित किया गया था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news