राजनांदगांव

होलिका दहन कल
27-Mar-2021 3:21 PM
होलिका दहन कल

होली बाजार से रौनक गायब

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 मार्च।
होली पर्व पर इस बार कोरोना संक्रमण का कहर भारी पड़ता दिख रहा है। लगातार शहर समेत जिले में कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच होली बाजार से रौनक गायब नजर आ रही है। हालांकि पारंपरिक रूप से कल रविवार को शहर समेत जिलेभर में होलिका दहन का आयोजन किया जाएगा और सोमवार को होली पर्व मनाया जाएगा। इधर शहर के दो क्षेत्र गुडाखू लाइन और ममता नगर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। वहीं जिला प्रशासन भी होली पर्व को सादगी के साथ कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते मनाने की अपील की है।

इधर पर्व से पूर्व ही शहर के बाजार में लोग खरीददारी के लिए पहुंचने भी लगे हैं। वहीं होली पर्व की बधाई देने का क्रम मोबाइल के माध्यम से शुरू हो गया है। शहर के अलग-अलग इलाकों में कल रविवार को होलिका जलाने के लिए तैयारियां भी शुरू हो गई है। वहीं प्रशासन भी हुडदंगियों पर नजर रखी हुई है। इधर रविवार को देर शाम होलिका दहन के पश्चात दूसरे दिन सोमवार को होली पर्व मनाया जाएगा। होलिका जलाने के लिए युवा वर्ग तैयारी में जुट गए हैं। शहर के अधिकांश इलाकों में युवा वर्ग टोली बनाकर लकडिय़ां इक_ा करने जुट गए हैं। वहीं कुछ युवा समिति बनाकर राशि एकत्र कर होलिका दहन की तैयारी कर रहे हैं। होलिका दहन को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल भी है। ऐसी मान्यता है कि बुराई पर अच्छाई की जीत के संदेश का उद्देश्य लेकर होलिका दहन किया जाता है। इधर निगम प्रशासन ने होलिका दहन को लेकर आवश्यक निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

दुकानों में सजी गुलाल और पिचकारियां
होली पर्व पर बाजार के अलग-अलग क्षेत्र में रंग-गुलाल और पिचकारियों की दुकानें सजकर तैयार हो गई है। वहीं लोग इसकी खरीदी करने भी पहुंच रहे हैं। पर्व की खरीदी के लिए बच्चे परिजनों के साथ रंग और पिचकारियों की खरीदी करते उत्साहित नजर आ रहे हैं। इधर शहर में पिचकारियों की दुकानें विगत कुछ दिनों से सजकर तैयार हो गई थी। इधर परंपरागत शक्कर निर्मित मिठाई की माला भी बच्चों को खूब भा रही है। बाजार में सामानों की खरीदी-बिक्री जोरों पर है। शहर के व्यापारिक मार्गों में खरीदी-बिक्री के लिए भीड़ का आलम बना हुआ है। रंग और गुलाल के शौकीन लोग अलग-अलग तरह के रंगों की खरीदी कर रहे हैं।

शहर में निकली फ्लैग मार्च
होली पर्व के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने शनिवार को शहर के अलग-अलग क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। वहीं होली पर्व पर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। पुलिस प्रशासन द्वारा होली पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने पुख्ता बंदोबस्त किया गया है। पर्व को लेकर 24 पुलिस पेट्रोलिंग बनाया गया है। इसके अलावा महिला पुलिस की 5 दल का भी गठन किया गया है, जो पर्व के मद्देनजर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार कार्य करेगी।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news