राजनांदगांव

हर्बल गुलाल के रंगों की बिखरेगी छटा
27-Mar-2021 4:42 PM
हर्बल गुलाल के रंगों की बिखरेगी छटा

राजनांदगांव, 27 मार्च। रंगोत्सव होली के पर्व पर इस बार पलाश, चुकंदर, पालक भाजी से निर्मित हर्बल गुलाल के रंगों की छंटा बिखरेगी। जय बुढ़ादेव महिला स्वसहायता समूह सडक़ चिरचारी की महिलाएं रसायनमुक्त हर्बल गुलाल तैयार कर रही हैं। रसायनयुक्त रंगों से त्वचा को नुकसान पहुंचता है। वहीं हर्बल गुलाल प्राकृतिक रंगों से बनता है और त्वचा के लिए लाभदायक है।

समूह की महिलाओं ने हर्बल गुलाल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य किया और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बन रही है। वन मंडलाधिकारी श्री गुरूनाथन ने बताया कि समूह की महिलाओं द्वारा तैयार द्वारा हर्बल गुलाल वन मंडल कार्यालय राजनांदगांव, महुआ प्रसंस्करण केन्द्र राजनांदगांव काष्ठागार चिरचारी में उपलब्ध है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news