जशपुर
पत्थलगांव, 27 मार्च। सिविल अस्पताल में आज प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय की बहनों द्वारा दादी जानकी की प्रथम पुण्यतिथि पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्घाटन जशपुर सीएमओ डा. पी सुथार एवं पवन अग्रवाल, सत्यनारायण शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर ब्लड डोनेशन कैंप का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय पत्थलगांव की बहन नीलू ने बताया कि डॉक्टर की उपाधि प्राप्त दादी जानकी जी 104 वर्ष की थी जिन्हें विश्व की सबसे एकाग्र चित्त महिला का खिताब मिला था इनके द्वारा हमेशा से ही ब्रह्मकुमारी संस्था से जुडक़र सेवा भाव के कार्य किए गए। आज दादी जानकी जी के प्रथम पुण्यतिथि पर ब्रह्मकुमारी बहनों एवं नागरिकों ने पुष्प अर्पित कर इन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कैंप में लगभग 30 भाई बहनों ने ब्लड डोनेशन किया।