राजनांदगांव
पूर्व मंत्री की बहू का निधन
31-Mar-2021 2:00 PM
राजनांदगांव, 31 मार्च। बल्देवबाग निवासी उषा शुक्ला का 80 वर्ष की उम्र में 29 मार्च की शाम निधन हो गया है। वे पूर्व विधायक एवं राजस्व मंत्री स्व. पं.किशोरीलाल शुक्ला की पुत्र वधु एवं राजनांदगांव शिक्षा मंडल के वर्तमान अध्यक्ष गिरीश शुक्ला की पत्नी थीं। वे अपने पीछे पुत्र सनी शुक्ला (आलोक), पुत्र वधु, दो पुत्रियां सोना एवं श्रुति सहित नाती-पोतों का भरापूरा परिवार छोड़ गई है। उनकी अंतिम यात्रा उनके निज निवास बल्देवबाग से 30 मार्च को मुक्तिधाम के लिए निकाली गई। इस दौरान परिजन, रिश्तेदार, सामाजिक बंधुओं सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिकगण शामिल हुए।