राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 31 मार्च। वनांचल मानपुर क्षेत्र में होली पर्व की शाम मोटर साइकिल से गिरने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं मोटर साइकिल चला रहा व्यक्ति हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक कांकेर जिले के कलवर के रहने वाले जयसिंग सलाम अपने एक साथी के साथ रिश्तेदारों से मिलने के लिए होली त्यौहार के लिए मानपुर के लिए निकला था। इसी दौरान सरोली गांव के पास एकाएक मोटर साइकिल के गिरने से दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। हादसे में जयसिंग सलाम की मौत हो गई। वहीं उसके दोस्त सुरेन्द्र सिंह दर्रो को भी गंभीर चोंटे पहुंची। हादसे में मृतक के साथी के सिर और चेहरे में काफी चोंट पहुंची है। जिसका उपचार किया जा रहा है। मृतक के भतीजे की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान मृतक और उसका साथी नशे में धुत थे। मानपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।