धमतरी

भाजपा सतत काम करने वाली पार्टी है-राजेन्द्र गोलछा
02-Apr-2021 4:31 PM
भाजपा सतत काम करने वाली पार्टी है-राजेन्द्र गोलछा

भाजपा मंडल मगरलोड की बैठक संपन्न

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 2 अप्रैल।
भाजपा मंडल मगरलोड कार्यसमिति की आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक कोरगांव बूथ में संपन्न हुआ।सर्वप्रथम मंडल प्रभारी राजेन्द्र गोलछा द्वारा भारत माता, प. दीनदयाल उपाध्याय,प. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का प्रारम्भ किया गया । 

तत्पश्चात स्वागत उद्बोधन मंडल अध्यक्ष विजय यदु ने दिया।भाजपा के जिला मंत्री, दूरसंचार निगम सदस्य एवं मगरलोड मंडल प्रभारी राजेन्द्र गोलछा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सतत् काम करने वाली पार्टी है जहां हमेशा संगठन के कार्य चलते रहता है।पार्टी एक परिवार है जहां हम एक दुसरे के सुख-दुख के साथी हैं। श्री गोलछा ने 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस प्रत्येक बुथ पर मनाने की अपील कार्यकर्ताओं से करते हुए कहा की भाजपा के सभी कार्यकर्ता 6अप्रैल को अपने घर पर भाजपा का झंडा लगाएं। मिशन 2023 विधानसभा चुनाव एवं मिशन 2024 लोकसभा चुनाव में मगरलोड मंडल में पार्टी को बढ़त दिलाने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती राखी साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष शत्रुघन साहू, मार्केटिंग अध्यक्ष टीकम साहू, नगर पंचायत सांसद प्रतिनिधि भवानी यादव, महामंत्री यवन साहू ,मंडल मंत्री मिलन नेताम, अनुसूचित जनजाति मोर्चा सदस्य हिरामन ध्रुव, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती दुर्गा साहू, मंडल मंत्री श्रीमति कविता यादव, जिला कार्यसमिति सदस्य श्रीमती नंदिनी सिन्हा, महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती भामा साहू, संध्या साहू, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष लोकेश साहू, किसान मोर्चा अध्यक्ष हिरंजय साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष चुनुराम कांशी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष भगत मार्कण्डेय, मार्केटिंग उपाध्यक्ष अशोक साहू, जनपद सदस्य नारायण ध्रुव, युवा मोर्चा अध्यक्ष बसंत साहू, महामंत्री घनश्याम साहू, उपाध्यक्ष विक्की साहू, मंत्री टिकेश्वर साहू, मुरली सिन्हा, उपाध्यक्ष शशिकांत ध्रुव, उपसरपंच हरिश्चंद साहू आदि उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news